फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lineman working on HT line pole got electrocuted

Agra News: एचटी लाइन के पोल पर काम कर रहा लाइनमैन करंट से झुलसा

Sat, 22 Jul 2023 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lineman working on HT line pole got electrocuted
कासगंज। नदरई फीडर पर बांकनेर के समीप विद्युत पोल पर चढ़कर एचटी लाइन पर काम कर रहा लाइन में करंट से झुलसकर गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बांकनेर निवासी शंकर (26) नदरई फीडर पर लाइनमैन पद पर है। वह शुक्रवार की रात बांकनेर के समीप विद्युत पोल पर चढ़कर एचटी लाइन पर काम कर रहा था। लाइन को ठीक करने के लिए उसने शट डाउन वापस लिया और लाइन शुरु हो गई। इसके बाद वह फिर से पोल पर लाइन को चेक करने के लिए चढ़ गया और एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया और पोल से नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गया। सहकर्मी मनीष उसकी और दौड़ा। हादसे की सूचना परिजन को दी गई तो परिजन भी मौके पर आ गए। उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। अवर अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि घायल लाइनमैन का आगरा में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed