{"_id":"64140a424dca66acac0b8c33","slug":"like-vip-road-national-highway-and-fatehpur-sikri-road-will-now-be-beautified-after-g20-in-agra-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जी-20 के दौरान फरवरी में देखा ट्रेलर, अगस्त में चमकेगा पूरा शहर; जानें क्या है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जी-20 के दौरान फरवरी में देखा ट्रेलर, अगस्त में चमकेगा पूरा शहर; जानें क्या है योजना
Fri, 17 Mar 2023 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:05 PM IST
सार
फरवरी में जी-20 के बाद वीआईपी रोड की तरह अब नेशनल हाईवे और फतेहपुर सीकरी रोड को संवारा जाएगा। इसके लिए कमिश्नर अमित गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी का पंच महल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगर में फरवरी में जी-20 की दो दिन तक चली बैठक के लिए जिस तरह से खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक का वीआईपी रोड चमकाया गया, ठीक उसी तरह नेशनल हाईवे और फतेहपुर सीकरी रोड पर काम शुरू होने वाले हैं। फरवरी तो ट्रेलर था, पर अगस्त में जी-20 देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक से पहले पूरे शहर को संवारा जाएगा। बृहस्पतिवार को कमिश्नर अमित गुप्ता ने जी-20 के अगस्त में होने वाले दौरे की तैयारियों के लिए बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए।
कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि अगस्त में जी-20 प्रतिनिधिमंडल आगरा आएगा। उससे पहले शहर के सभी नेशनल हाइवे और फतेहपुर सीकरी रोड की मरम्मत का काम किया जाए। वीआईपी रोड की तरह इन सड़कों पर सुंदरीकरण, रंगाई पुताई, चित्रकारी, पौधे और एक रंग में सभी भवनों को रंगा जाए।
बारिश होने के कारण अगस्त में जलभराव की समस्या न आए, इसलिए पहले ही योजना बना लें। इन सभी जगहों पर टोरंट पावर से चौराहों पर विद्युत लाइन को भूमिगत करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम नवनीत सिंह चहल, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: इंटरव्यू देने गया था युवक, होटल के कमरे में तार-तार हो गई इज्जत; उतरवा दिए गए कपड़े और फिर...