{"_id":"6471cd42fcdf6f1e5a072367","slug":"lightning-struck-teenager-death-sitting-under-a-tree-to-avoid-rain-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की टहनियों को चीरते हुए आई मौत: बारिश में भींगने से बचने के लिए खड़ा था किशोर, आकाशीय बिजली ने ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ की टहनियों को चीरते हुए आई मौत: बारिश में भींगने से बचने के लिए खड़ा था किशोर, आकाशीय बिजली ने ली जान
Sat, 27 May 2023 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 May 2023 02:58 PM IST
सार
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ गई। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के करहल के गांव हाजीपुर में शनिवार सुबह बारिश से बचने के लिए एक किशोर पेड़ के नीचे बैठ गया, तभी उस पर बिजली गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी राजकुमार जाटव का पुत्र अनमोल (16) सुबह खेत पर गया था। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए अनमोल खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे बैठ गया। तभी उस पर बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
रोते बिलखते परिजन खेत पर पहुंच गए। उधर सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ गई। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया। हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।