{"_id":"62f8c25dd6a52776e33f61d6","slug":"lightning-fell-in-mathura-death-of-two-women-sitting-near-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: मथुरा में गिरी बिजली, पेड़ के नीचे बैठीं दो महिलाओं की मौत, दो झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मथुरा में गिरी बिजली, पेड़ के नीचे बैठीं दो महिलाओं की मौत, दो झुलसीं
Sun, 14 Aug 2022 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बारिश से बचने के लिए पेड़ की नीचे बैठीं दो महिलाओं पर प्राकृतिक आफत आई। पेड़ पर अचानक ही आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिला झुलस गई हैं। झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बैठीं महिलाओं पर बिजली गिर गई। दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं बुरी तरह झुलसी हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि रविवार को नत्थो देवी (38) पत्नी नहने, मायादेवी (36) पत्नी जगदीश, जशोदा (48) और राजन निवासीगण सैनी मोहल्ला गोवर्धन मनोज पुत्र हरिबाबू कौशिक निवासी महमदपुर के खेत में धान से खरपतवार नुकाने गई थीं। दोपहर में झमाझम बरसात शुरू हुई। महिलाएं नीम के पेड़ के नीचे बैठ गईं। आसमान से तड़तड़ाती बिजली महिलाओं पर जा गिरी। नत्थो देवी, मायादेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जशोदा और राजन झुलस गईं।
आधा घंटे तक महिलाएं पेड़ के नीचे अचेतावस्था में पड़ी रहीं। किसान पप्पू निवासी जमुनावता ने फोन कर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल की एंबुलेंस से सीएचसी गोवर्धन पहुंचा दिया। जहां चिकित्सकों ने नत्थो देवी, मायादेवी को मृत घोषित कर दिया। जशोदा और राजन का उपचार चल रहा है। डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि दो महिलाओं की मौत हुई है। दो महिलाएं घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।