फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   light problem

लाइनलॉस- 164 करोड़ रुपये के 32 हजार बकाएदार विद्युत विभाग ने किए चिह्नित

Tue, 11 Aug 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
light problem
कासगंज। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर देहात क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली देने के लिए लाइनलॉस कम करने की कवायद बिजली विभाग ने शुरू कर दी है। बिजली चोरी रोकने के साथ ही बड़े बकाएदारों का चिह्निकरण कर लिया है। विभाग ने करोड़ों रुपये के बकाए को भी लाइनलॉस में शामिल किया है। सभी अवर अभियंताओं को सूची सौंपने के साथ ही विधायकों को भी सहयोग के लिए बकाएदारों की सूची सौंप दी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने जो रिकॉर्ड खंगाला है उससे पता चला है कि जिले में लगभग 32 हजार विद्युत उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने पिछले कई महीनों से बिजली का बिल जमा नहीं किया है और आपूर्ति ले रहे हैं। इनमें से जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं वे बिजली चोरी भी कर रहे हैं। इससे लाइनलॉस काफी हद तक बढ़ गया है।
विज्ञापन

लगभग 164 करोड़ रुपये इन उपभोक्ताओं पर बकाया है। बार-बार अपील की बावजूद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इधर जब ऊर्जा मंत्री ने लाइनलॉस 15 प्रतिशत लाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में 70 प्रतिशत लाइनलॉस वाले कासगंज जिले में अफसर मशक्कत में जुट गए हैं। साथ ही सभी विधायकों का सहयोग मांगा है। ताकि विधायकों के संज्ञान में रहे कि कौन बकाएदार हैं, और यदि कार्रवाई की जा रही है तो वह उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 132 गांव के उपभोक्ता किए गए चिह्नित।
- 30 विद्युत फीडरों पर सबसे अधिक लाइनलॉस।
- जिले में बकाएदार उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है। 164 करोड़ रुपये बकाए की रिकवरी के लिए तैयारी कर ली गई है। सभी विधायकों से सहयोग मांगा गया है। विधायकों को लाइनलॉस वाले फीडरों और बकायदार उपभोक्ताओं के गांव की सूची दे दी है- संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed