फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ligh problem

गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान

Tue, 14 Jul 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
ligh problem
मैनपुरी। गर्मी में शहर के बड़े इलाके के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। आए दिन होने वाले फॉल्ट के चलते घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे लोग परेशान हैं। शहरी क्षेत्र के सब स्टेशन सिविल लाइन और श्मशान घाट से बड़ा इलाका जुड़ा हुआ है। इस इलाके में दोनों सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने फॉल्ट की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर सब स्टेशन श्मशान घाट और सिविल लाइन क्षेत्र में ज्यादा फॉल्ट होने वाले 17 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर पुराने तार बदले जाएंगे। ट्रांसफार्मरों को भी एक बार फिर चेक कराया जाएगा।
विज्ञापन

दो सब स्टेशनों से जुड़ा इलाका
सब स्टेशन सिविल लाइन से सिविल लाइन, नगला पजाबा, गोलाबाजार, नगरिया, पुरोहिताना, भरतवाल, कचेहरी रोड, आवास विकास, राधारमण रोड, विकास भवन, दीवानी, भोजपुरा, नगला नया में बिजली आपूर्ति होती है। श्मशान घाट सब स्टेशन से कटरा, चौथियाना, मिश्राना, देवी रोड, मदार दरवाजा, आश्रम रोड, राजा का बाग, बागवान, सोतियाना, चांदेश्वर रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती पर एक नजर
13 जुलाई रात 12 बजे से रात एक बजे
12 जुलाई सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे
10 जुलाई दोपहर एक बजे से शाम छह बजे
छह जुलाई दोपहर दो बजे से शाम सात बजे
चार जुलाई रात आठ बजे से रात 11बजे
एक जुलाई दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे
सब स्टेशन सिविल लाइन और श्मशान घाट से बड़े इलाके में आपूर्ति होती है। लोकल फॉल्ट से आपूर्ति बाधित होती है। जेई से स्थान चिन्हित कराए गए हैं। एक सप्ताह में जरूरी व्यवस्थाएं कराकर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed