फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lifts of district hospital of Agra faulty due to which patients had to face difficulties in climbing stairs

Agra District Hospital: लिफ्ट नहीं हुई ठीक... सीढ़ी चढ़ने में हांफे दिव्यांग और बुजुर्ग

Mon, 11 Mar 2024 09:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 09:38 PM IST
सार

आगरा के जिला अस्पताल की लिफ्ट ठीक नहीं हुई। इससे दिव्यांग और बुजुर्ग मरीज सीढ़ी चढ़ने में हांफ गए। यहां सप्ताहभर से लिफ्ट खराब पड़ी है। ओपीडी दूसरी और तीसरी मंजिल पर है। 

विज्ञापन
lifts of district hospital of Agra faulty due to which patients had to face difficulties in climbing stairs
सीढ़ी चढ़कर ओपीडी में जाते दिव्यांग और बुजुर्ग मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के जिला अस्पताल की लिफ्ट सोमवार को भी ठीक नहीं कराई गई। दूसरी-तीसरी मंजिल पर स्थित ओपीडी में पहुंचने के लिए दिव्यांग और बुजुर्ग मरीजों को सीढ़ियां चढ़ने में बड़ी दिक्कत हुई। कइयों की तो सांस फूलने लगी। अस्पताल प्रबंधन की इस अनदेखी से लोगों में नाराजगी पनप रही है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल की चार मंजिला भवन में 12 से अधिक ओपीडी हैं। इसमें पहली मंजिल पर एआरवी, नेत्र रोग, बाल रोग, स्त्री रोग और आयुर्वेद क्लीनिक संचालित होती है। दूसरी मंजिल पर त्वचा रोग, मानसिक रोग, ईएनटी, सर्जरी और दंत रोग विभाग की ओपीडी है। इनकी ओपीडी में रोजाना 2000 से अधिक मरीज आते हैं। यहां पहुंचने के लिए दो लिफ्ट लगी हैं। इसमें एक बीते सप्ताह और दूसरी लिफ्ट शुक्रवार से खराब है। 
विज्ञापन


सोमवार को एक लिफ्ट ठीक कराने की बात कही गई थी लेकिन वह भी नहीं हुई। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा का कहना है कि रखरखाव व मरम्मत के लिए पांच लाख रुपये बजट मांगा है। एक लिफ्ट में मामूली खराबी है, इसको ठीक कराने के लिए इंजीनियर को सोमवार को बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दादी को बमुश्किल ले जा सका

दादी की आंखों को दिखाने के लिए आया, दूसरी मंजिल पर ओपीडी है। बमुश्किल उनको पकड़कर ऊपर ले जा सका। लिफ्ट ठीक होती तो परेशानी नहीं होती। -रोहित यादव, बरौली अहीर

सीढ़ी चढ़ने में हुई परेशानी

कुत्ते ने काट लिया था, दूसरी मंजिल पर एआरवी की ओपीडी लगती है। एक पैर से दिव्यांग हूं, चलने में दिक्कत होती है और सीढ़ी चढ़ने में और परेशानी हुई। -सौरभ कुमार, बुंदू कटरा

लिफ्ट खराब होने से दिक्कत

बुढ़ापा और बीमारी। जिला अस्पताल में लिफ्ट खराब होने के कारण सीढि़यों से चढ़ने में बड़ी दिक्कत हुई। एक बार तो लगा कहीं गिरकर हड्डी ही न टूट जाए। -अंसार अली, ताजगंज

जल्द ठीक कराना चाहिए

पैरों से दिव्यांग हैं और दूसरी मंजिल पर ओपीडी है। लिफ्ट ठीक नहीं है। ऐसे में दो मंजिल सीढि़यों से चढ़कर जाना, मरीजों की परेशानी को देखते हुए जल्द ठीक करानी चाहिए। -प्रिया, शंकरपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed