फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Life Saving 40,000 Injection to Treat Heart Attack Patients at CHCs from Next Week

Health News: 40 हजार रुपये का ये इंजेक्शन बचाएगा हार्ट अटैक के मरीजों की जान,सीएससी पर मुफ्त में लगेगा

Sat, 03 Jan 2026 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jan 2026 06:00 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग को इसी सप्ताह 36 जीवन रक्षक इंजेक्शन प्राप्त होंगे। ये इंजेक्शन हर सीएससी पर दो-दो की संख्या में उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Life Saving 40,000 Injection to Treat Heart Attack Patients at CHCs from Next Week
चिकित्सकों की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हार्ट अटैक के मरीजों को अगले सप्ताह से जीवन रक्षक इंजेक्शन लगने लगेंगे। स्वास्थ्य विभाग को 36 इंजेक्शन पहली किस्त में प्राप्त हो रहे हैं। इनको 18 सीएससी पर दो-दो इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां पर हार्ट अटैक के मरीज आने पर ये इंजेक्शन लगा दिए जाएंगे। इसके बाद मरीज को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




 

सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 18 सीएससी पर ईसीजी मशीन उपलब्ध करा दी हैं । स्टाफ को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। हार्ट अटैक का मरीज स्वास्थ्य केंद्र पर आने के बाद जांच होगी। इस रिपोर्ट को व्हाट्सएप के जरिए एसएन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ को भेजेंगे। हृदय रोग विशेषज्ञ की पुष्टि के बाद मरीज को इंजेक्शन लगा दिया जाएगा। इंजेक्शन लगने के बाद मरीज की हालत में सुधार होगा और उसे 102 या 108 एंबुलेंस सेवा से एसएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग में भर्ती कर दिया जाएगा। इससे मरीज की जान जाने का खतरा बहुत कम हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजेक्शन से मरीज को बचाने में मिलेगा फायदा
एसएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग अध्यक्ष डॉ बसंत गुप्ता ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद हार्ट अटैक के मरीज के इलाज में पर्याप्त समय मिल जाएगा। यहां पर मरीज आने के बाद उसकी जरूरी जांच और इलाज शुरू कर दिया जाएगा। सर्दी में हार्ट अटैक का खतरा 2 से 3 गुना तक बढ़ जाता है। इमरजेंसी में भी रोजाना 15- 20 मरीज भर्ती हो रहे हैं। इस इंजेक्शन लगने से मरीज की जान बचाने की दर काफी बढ़ जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed