फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   life of sentenced prisoner got first division in high school result

उम्र कैद की सजा काट रहे युवक ने किया कुछ ऐसा कि 'जेल में जश्न' का माहौल

Sun, 28 Apr 2019 10:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 28 Apr 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
life of sentenced prisoner got first division in high school result
कैदी ने पाई प्रथम श्रेणी - फोटो : अमर उजाला
हौंसला और हिम्मत हो तो मंजिल कदमों में होती है। यह साबित किया है जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी शिशुपाल ने। 35 वर्षीय कैदी के हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने से जेल में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

 
अकबरपुर छाता निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र देवी सिंह को छाता पुलिस ने 19 फरवरी 2015 को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। वह तभी से जेल में निरुद्ध था। हत्या का आरोप लगते समय उसकी उम्र करीब 31 वर्ष की थी। 12 फरवरी 2017 को कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी।
विज्ञापन


सजा मिलने के बाद शिशुपाल ने जेल अधिकारियों को बताया कि वह कक्षा आठ तक पढ़ चुका है अब हाईस्कूल की परीक्षा देना चाहता है। उसने अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद हाईस्कूल की परीक्षा का फार्म भरा था। परीक्षा देने के लिए उसे फिरोजाबाद जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को परीक्षा परिणाम में उसने हाईस्कूल की परीक्षा 61.67 प्रतिशत से उत्तीर्ण की है। यह जानकारी लगते ही उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा।अधिकारियों ने उसे इस सफलता के लिए बधाई दी।

शिशुपाल वर्तमान में केन्द्रीय कारागार आगरा में सजा काट रहा है। दरअसल जब वह फिरोजाबाद जेल से परीक्षा देकर वापस मथुरा जेल आया तो प्रशासनिक आधार पर 4 मार्च को उसे केन्द्रीय कारागार आगरा भेज दिया गया। शिशुपाल सिंह ने बताया कि अभी वह आगे और पढ़ना चाहता है। 

वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेन्द्र मैत्रेय ने बताया कि कैदी शिशुपाल आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसे प्रशासनिक आधार पर चार मार्च को केन्द्रीय कारागार आगरा भेज दिया गया है। इसकी सूचना केन्द्रीय कारागार के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed