फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   life of girl from Karnataka saved by giving CPR at Taj in Agra

Agra: ताज में सीपीआर देकर बचा ली कर्नाटक की बच्ची की जान, मां से अलग होने पर रोते हुए हो गई थी बेसुध

Mon, 24 Jun 2024 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 11:32 PM IST
सार

ताज में सीपीआर देकर कर्नाटक की बच्ची की जान बचा ली गई। मां से अलग होने पर रोते हुए बेसुध हो गई थी। 

विज्ञापन
life of girl from Karnataka saved by giving CPR at Taj in Agra
Agra: ताज में सीपीआर देकर बचा ली कर्नाटक की बच्ची की जान - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में माता-पिता के साथ ताजमहल घूमने कर्नाटक के बेलगाम से आई आयजा (2) की तबीयत बिगड़ गई। मां से कुछ देर के लिए अलग हो जाने के कारण वह बेतहाशा रोने लगी और बेसुध हो गई। शरीर में कोई हलचल नजर न आने पर सीआईएसएफ जवानों ने उसे डिस्पेंसरी भेजा। 

विज्ञापन


वहां डॉ. रिंकू बघेल ने कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया, जिससे उसकी हालत में सुधार आ गया। ताजमहल डिस्पेंसरी के चिकित्सक डॉ. रिंकू बघेल ने बताया कि सोमवार की शाम को 5:30 बजे के करीब ताजमहल में आयजा के शरीर में हरकत बंद हो गई। परिजन घबरा गए। वह रोते हुए बेसुध हो गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्पेंसरी में लाने पर उसे सीपीआर दी गई, जिसके बाद तत्काल एंबुलेंस से शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया, जहां बच्ची की हालत में सुधार आ गया है। संभवत: हाइपोक्सिया के कारण बच्ची बेसुध हो गई थी। अक्सर ज्यादा रोने पर मस्तिष्क तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, तब ऐसी हालत हो जाती है।

गर्मी से दो पर्यटक चक्कर खाकर गिरे

जबरदस्त उमस और गर्मी के कारण ताजमहल में मुंबई से आए पर्यटक समीर शेख और राजस्थान के घीसा लाल की तबीयत बिगड़ गई। समीर शेख को सांस की बीमारी थी, जिससे वह उमस के कारण पसीने से तर-ब-तर हो गए। ज्यादा चलने के कारण वह हांफने लगे और गिर गए। ताज की डिस्पेंसरी में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed