फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Life imprisonment to husband who murdered wife

चारपाई पर सो रही पत्नी की हत्या: पति ने सीने में उतार दी गोली, कोर्ट में दोष हुआ साबित; आजीवन कारावास की सजा

Tue, 20 Feb 2024 09:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 20 Feb 2024 09:34 AM IST
सार

चारपाई पर सो रही पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर एक लाख का अर्थ दंड लगाया है। 
 

विज्ञापन
Life imprisonment to husband who murdered wife
court new - फोटो : istock

विस्तार

कासगंज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश घनेंद्र कुमार के न्यायालय ने पत्नी के हत्यारे पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर एक लाख का अर्थ दंड लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर सजा में अतरिक्त कारावास का प्रावधान है।
विज्ञापन


पटियाली क्षेत्र के ग्राम नगला भंजू निवासी वीरवती 31 जनवरी को कमरे में चारपाई पर लेटी हुई थी। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पति केहरी सिंह ने इस मामले में गांव के उपेंद्र कुमार व जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की विवेचना की। जिसमें उपेंद्र व जितेद्र की नामजदगी गलत पाई गई। पत्नी की हत्या में पति का हाथ होना पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलाह बरामद कर लिया। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संदीप मिश्रा ने मामले की पैरवी की। पुलिस ने दोषी पर धारा 302 में आजीवन कारावास व 50000 रुपये का अर्थ दंड, धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत दो वर्ष का सश्रम कारावास एवं 20000 का अर्थ दंड, धारा 27 आयुध अधिनियम के तहत पांच वर्ष के कारावास एवं 30000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर के आरोपी को कोर्ट ने नहीं दी जमानत
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश घनेंद्र कुमार के न्यायालय ने गैंगस्टर के आरोपी को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।पटियाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा राजा साहब निवासी राजवीर के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। उसने अपनी जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी डाली। विशेष लोक अभियोजक जितेश कुमार ने आरोपी की जमानत का विरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed