फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Life imprisonment prisoner died in agra central jail

केंद्रीय कारागार में अलीगढ़ के सजायाफ्ता बंदी की मौत, परिजनों को सौंपा शव

Sun, 05 May 2019 10:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 05 May 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment prisoner died in agra central jail
डेमो - फोटो : डेमो
केंद्रीय कारागार में सजायाफ्ता बंदी की रविवार तड़के हालत बिगड़ गई। इस पर बंदी को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक, नगला पद्म, थाना चंडौस, अलीगढ़ निवासी कुंवरपाल (60) पुत्र बंशीधर को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। 20 साल पहले उनके गांव में झगड़ा हो गया। इसमें गांव के ओमपाल की हत्या की गई थी। 
विज्ञापन


हत्या में कुंवरपाल आरोपी थे। वह अलीगढ़, फिरोजाबाद जेल में रहे। आजीवन कारावास की सजा होने पर वर्ष 2009 में केंद्रीय कारागार में बंद कराया गया था। कुंवरपाल को सांस संबंधी बीमारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात तकरीबन तीन बजे बंदी को सांस लेने में तकलीफ होने पर जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी रेफर किया गया। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी पर बंदी का बेटा संजय आगरा आ गया। बेटे का कहना था कि वह पिता से डेढ़ महीने पहले मिलकर गया था। तब उनकी तबीयत ठीक थी। उसने लापरवाही की आशंका जाहिर की। जेलर के मुताबिक, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed