फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Licenses of three seed sellers suspended

Agra News: तीन बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Thu, 30 May 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Licenses of three seed sellers suspended
कासगंज। कृषि विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में बीज विक्रेताओं के यहां छापामार कारवाई की। चेकिंग के दौरान दुकान बंद करने वाले तीन बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए हैं। वहीं अभिलेख पूर्ण नहीं होने पर दो बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छापेमारी 57 प्रतिष्ठानों पर हुई, जिनमें 45 नमूने एकत्र कर लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह एवं उपजिलाधिकारी संजीव कुमार की टीम ने तहसील कासगंज में, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र एवं उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने पटियाली में तथा अपर जिला कृषि अधिकारी रंजीत यादव एवं उप जिलाधिकारी कोमल पंवार ने सहावर तहसील में बीज विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई की। 57 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 45 बीज के नमूने एकत्रित किए। श्री बालाजी खाद बीज भंडार अमीरसा, श्रीगोपालजी बीज भंडार नगला बलदेव एवं गौरी खाद भंडार सींगपुर के विक्रेताओं द्वारा दुकानें बंद करने पर उनके बीज बिक्री लाइसेंस निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं, न्यू बालाजी खाद भंडार सिढ़पुरा और श्री गिरिराजजी खाद बीज भंडार नगला बलदेव पर अभिलेख अपूर्ण मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने कहा कि दुकानदार प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति वाले बीज उत्पादक कंपनियों का ही बीज बिक्री करें। अन्य कंपनियों का बीज बिक्री करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी अभिलेखों को विक्रेता अपडेट रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed