{"_id":"69ea5f2cba76e7cfd906ba07","slug":"licenses-of-five-firms-cancelled-in-agra-fake-medicine-case-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नकली दवा केस में बड़ी कार्रवाई: पांच फर्म के लाइसेंस निरस्त, औषधि विभाग ने सीज की थीं 71 करोड़ की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली दवा केस में बड़ी कार्रवाई: पांच फर्म के लाइसेंस निरस्त, औषधि विभाग ने सीज की थीं 71 करोड़ की दवाएं
Thu, 23 Apr 2026 11:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:55 PM IST
सार
फर्म के गोदाम से एंटीबायोटिक, पेट रोग, एलर्जी समेत अन्य तरह की दवाओं के 28 नमूने लिए थे। इसमें से एक में घटिया दवाएं मिलीं। बाकी 27 पास हो गए थे। दवाओं की जांच करने पर ये पुडुचेरी में बनी पाई गईं। टीम ने पुडुचेरी में दो स्थानों पर छापा मारकर नकली दवाओं की फैक्टरी पकड़ी थी।
विज्ञापन
जांच करती औषधि विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नकली दवा मामले में औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पांच फर्म के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। लखनऊ और पुडुचेरी की फर्म के लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेज दी है। इन पांच फर्म की करीब 71 करोड़ रुपये की दवाएं अभी भी सीज हैं।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि बीते साल 22 अगस्त को एसटीएफ के साथ औषधि विभाग ने नकली दवा मामले में पांच गोदामों में करीब 71 करोड़ रुपये की दवाएं सीज की थी। इसमें यूनिस, वारिस, विक्की कुमार, सुभाष कुमार, हिमांशु अग्रवाल और फरहान के खिलाफ बीएनएस एक्ट के तहत केस भी दर्ज कराया था। एक करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में भी केस दर्ज हुआ था।

Trending Videos
इसी जांच में पुडुचेरी से नामी कंपनियों के नाम की नकली दवाओं की कालाबाजारी की जा रही थी। इस पर सुल्तानगंज स्थित के एंड फार्मा, फव्वारा स्थित हे मां मेडिकॉज, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडी पॉइंट, और ताज मेडिको के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। पहले इनके लाइसेंस निलंबित किए गए थे। अन्य फर्म की जांच चल रही है।
एक नमूना फेल, 27 हुए थे पास
सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि इन फर्म के गोदाम से एंटीबायोटिक, पेट रोग, एलर्जी समेत अन्य तरह के 28 नमूने लिए थे। इसमें से एक में घटिया दवाएं मिलीं। बाकी 27 पास हो गए थे। दवाओं की जांच करने पर ये पुडुचेरी में बनी पाई गईं। टीम ने पुडुचेरी में दो स्थानों पर छापा मारकर नकली दवाओं की फैक्टरी पकड़ी। यहां पर 50 करोड़ रुपये की दवाएं, कच्चा माल और मशीनरी मिलीं।