फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   level of air pollution is increasing in Agra with the onset of evening for the last two days

यूपी: आगरा में जहरीली हुई हवा, डॉक्टरों ने दी ये सलाह; शाम को रखें विशेष ध्यान

Mon, 06 Nov 2023 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 09:51 AM IST
सार

आगरा में शाम को हवा ज्यादा जहरीली हो रही है। सुबह 9:05 बजे एक्यूआई 187 है, तो वहीं शाम 6:05 बजे 200 के स्तर पर पहुंचा। 
 

विज्ञापन
level of air pollution is increasing in Agra with the onset of evening for the last two days
वायु प्रदूषण - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा शहर में दो दिन से शाम ढलने के साथ वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हवा ज्यादा जहरीली हो जा रही है। रविवार को सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कम रहा जो शाम ढलने के साथ बढ़ता गया। शाम 6:05 बजे एक्यूआई 200 दर्ज किया गया। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। डॉक्टरों की सलाह है कि अस्थमा, गंभीर सांस रोगी सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। खासतौर शाम को इसका विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन


रविवार को दिन भर धुंध रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में एक्यूआई सुबह 9:05 बजे 187 के स्तर पर रहा। शाम को 4:05 बजे 198 और 6:05 बजे 200 पर पहुंच गया। शनिवार को भी शाम ढलने के साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ा था। रात 8:05 बजे एक्यूआई 201 दर्ज किया गया था। रविवार को सीपीसीबी के छह में से पांच सेंटरों पर ही एक्यूआई का स्तर दर्ज हुआ। संजय प्लेस में कुछ समस्या रही। उसकी रिपोर्ट नहीं प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दिवाली के लिए खास व्यवस्था: आगरा के इस प्रमुख बाजार में नहीं मिलेगा वाहनों को प्रवेश, रूट किया गया डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन



मनोहरपुर सबसे अधिक प्रदूषित
वायु प्रदूषण का स्तर सर्वाधिक मनोहरपुर और आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 में दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई क्रमश: 236 व 223 रहा। शास्त्रीपुरम में 173, रोहता में 187 और शाहजहां गार्डन के पास 180 रहा। मनोहरपुर की हवा में अति सूक्ष्म कणों (पीएम-2.5) की मात्रा अधिक रही। औसत 231 और अधिकतम 341 दर्ज किया गया। आवास विकास कॉलोनी में पीएम-2.5 का औसत 223 व अधिकतम 315 रहा। धूल कणों (पीएम-10) की मात्रा का औसत 156 व अधिकतम 222 रहा।

ये भी पढ़ें -  Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चार साल में हो गए 10 गुना, युवतियों को खूब आ रहे पसंद


दिन में भी छिड़का पानी
नगर निगम की ओर से प्रदूषण नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव दिन में भी शुरू करा दिया गया है। सुबह आवास कॉलोनी के सेक्टर-4 व 3 व शहर के अन्य हिस्सों में पानी का छिड़काव किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed