{"_id":"6627eb59a4ac79a40109cdeb","slug":"letter-written-to-sdm-to-arrest-dogs-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-116392-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कुत्तों को पकड़वाने के लिए एसडीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कुत्तों को पकड़वाने के लिए एसडीएम को लिखा पत्र
Tue, 23 Apr 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
कुत्तों को पकड़वाने के लिए एसडीएम को लिखा पत्र
कुसमरा। क्षेत्र के ग्राम धमियांपुर में आवारा कुत्तों का उत्पात बढ़ गया है। कई लोगों पर आवारा कुत्ते हमला कर चुके हैं। गांव की समस्या को देखते हुए प्रधान आकांक्षा ने एसडीएम को पत्र सौंपकर कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। प्रधान ने बताया कि गांव में घूम रहे आवारा कुत्ते बच्चों और महिलाओं के साथ ही आम लोगों को हमला कर घायल कर रहे हैं। एक महिला की मौत भी हो चुकी है। प्रधान ने एसडीएम से आवारा कुत्तों से निजात दिलाए जाने की मांग की है। एसडीएम प्रसून कश्यप ने बताया कि शिकायत मिली है। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संवाद