{"_id":"5bbcb722867a55286a6d6b60","slug":"letter-of-pm-modi-to-ayushman-yojana-beneficiaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के पास पीएम मोदी का पहुंचेगा पत्र, ये होगा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के पास पीएम मोदी का पहुंचेगा पत्र, ये होगा संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 09 Oct 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र पहुंचने वाला है। इसमें योजना के बारे में जानकारी दर्ज होगी। पत्र स्वास्थ्य विभाग में आ चुके हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान योजना बीते महीने 23 सितंबर को शुरू हुई थी। आगरा में 1.61 लाख परिवारों के आठ लाख लोगों को पांच लाख रुपये तक का इलाज मिलना है। अधिकांश परिवारों को योजना का कैसे लाभ लेंगे, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
इस पर प्रधानमंत्री की ओर से योजना की जानकारी भरा पत्र हर घर पहुंचाया जाएगा। इससे योजना में शामिल लोग बीमारी होने पर पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि प्रधानमंत्री के नाम के पत्र आ चुके हैं। इनको सिलसिलेवार आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के घर पहुंचाया जाएगा।