{"_id":"61694f569a0fea3ebf30e47a","slug":"letter-of-mla-and-zila-panchayat-adhyaksh-for-arms-license-at-dm-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिफारिश: माननीयों ने सौंपी चहेतों के लिए शस्त्र लाइसेंस की सूची, राज्यमंत्री सहित जिला पंचायत अध्यक्ष ने भेजे इतने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिफारिश: माननीयों ने सौंपी चहेतों के लिए शस्त्र लाइसेंस की सूची, राज्यमंत्री सहित जिला पंचायत अध्यक्ष ने भेजे इतने नाम
Fri, 15 Oct 2021 03:22 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 15 Oct 2021 03:22 PM IST
सार
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने डीएम को छह नामों की सूची अपने लैटर पेड पर भेजी है। वहीं राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने 15 लोगों के नाम की सूची भेजी है, जिनमें 12 लाइसेंस वारिसान हैं और तीन पारिवारिक सदस्यों के लिए नए लाइसेंस जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
फर्जी शस्त्र लाइसेंस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल में होने वाले चुनाव से पहले माननीयों को चहेतों के लिए शस्त्र लाइसेंस की याद आ गई है। नए लाइसेंस से लेकर वारिसान व लाइसेंस का सीमा विस्तार कराने के लिए जिलाधिकारी को सिफारिश सूची भेजी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने छह नामों की सूची भेजी है, जबकि राज्यमंत्री ने 15 नाम भेजे हैं। जिसमें तीन परिजनों के नए लाइसेंस बनाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
नए लाइसेंस जारी करने पर रोक है
जिले में 45 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंस हैं। हाईकोर्ट के सिर्फ अपराध पीड़ितों के लिए नए लाइसेंस जारी करने के निर्देश हैं। जिसके कारण लंबे समय से नए लाइसेंस जारी करने पर रोक है। सूबे में विधानसभा चुनाव फरवरी 2022 में प्रस्तावित हैं। दो महीने बाद आचार संहिता लागू हो सकती है। उससे पहले माननीय अपने चहेतों के लिए लाइसेंस बनवाने की कवायद में जुटे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने अपना लैटर पेड पर छह नामों की सूची डीएम को भेजी है। सभी वारिसान के लाइसेंस हैं। वहीं, लघु सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने 15 लोगों की सूची भेजी है। जिसमें 12 लाइसेंस वारिसान हैं, जबकि उनके तीन पारिवारिक सदस्यों के लिए नए लाइसेंस जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
आचार संहिता में रहेगी रोक
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया पर रोक रहेगी। उस दौरान वारिसान व नए लाइसेंस का सत्यापन, जांच व रिपोर्ट आदि नहीं लगेंगी। ऐसे में लाइसेंस की लंबित फाइलों पर भी विचार नहीं होगा।
विज्ञापन
डग्गामार एंबुलेंस: वायरल और डेंगू बुखार में मरीजों की जान से खिलवाड़, सिलिंडर में ऑक्सीजन नहीं इमरजेंसी दवा किट भी खाली
डेंगू-वायरल का कहर: कोरोना संक्रमण के मुकाबले सितंबर में बुखार से दोगुनी मौतें, जान ले रहा डेन-2 स्ट्रेन
आगरा: घर से बंट रहा पुष्टाहार, आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटके ताले, सात सौ पद हैं खाली