फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death From Dengue And Viral Fever More Than Corona Virus Infection In September

डेंगू-वायरल का कहर: कोरोना संक्रमण के मुकाबले सितंबर में बुखार से दोगुनी मौतें, जान ले रहा डेन-2 स्ट्रेन

Fri, 15 Oct 2021 11:59 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 15 Oct 2021 11:59 AM IST
सार

बीते साल सितंबर में कोरोना से 23 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं इस साल बुखार से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। देहात में मौतों का आंकड़ा अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है।

विज्ञापन
Death From Dengue And Viral Fever More Than Corona Virus Infection In September
आगरा: एसएन के डेंगू वार्ड में मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल-मई के बाद सितंबर में कोरोना से राहत रही, लेकिन वायरल ने कई मासूमों की जान ले ली। बीते साल सितंबर में कोरोना के मुकाबले इस साल सितंबर में डेंगू-वायरल से दोगुने से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन

साल 2020 के सितंबर में कोरोना वायरस के 2808 लोग संक्रमित हुए थे, इसमें से 23 मरीजों की मौत हो गई थी। दूसरी लहर में कोरोना वायरस से सितंबर में एक भी मौत नहीं है, लेकिन डेंगू-वायरल बुखार जानलेवा साबित हुआ। साल 2020 के सितंबर में 48 मरीजों की मौत हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू से सिर्फ एक मरीज की ही मौत हुई है। मरने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे शामिल रहे। इनकी संख्या करीब 42 है। सबसे ज्यादा पिनाहट में 17 मरीजों की मौत हुई, बरहन क्षेत्र में 13, शहर में चार इसके अलावा बाह, शमसाबाद, फतेहपुर सीकरी के मृतक रहे। अक्तूबर में भी बुखार से मरने वालों की संख्या थमी नहीं है। 
विज्ञापन


देहात में ज्यादा लोगों की मौत
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार इस बार जलभराव अधिक होने से मच्छरों का प्रकोप अधिक रहा। एंटी लार्वा छिड़काव लगातार कराए जाने के बावजूद गांवों में खासतौर से बाह-पिनाहट क्षेत्र में बुखार से मौत के मामले अधिक रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांवों में शिविर लगाकर इलाज दे रही हैं। साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन जानलेवा
एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल ने बताया कि आगरा-फिरोजाबाद में सितंबर में डेंगू-वायरल बुखार का कहर रहा। डेंगू के मरीजों के नमूनों की सीरो टाइपिंग में डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन की पुष्टि हुई। यह डेंगू के अन्य तीन सीरोटाइप डेन-1, डेन-3 और डेन-4 से ज्यादा खतरनाक है। इसके चलते भी मौत का औसत बढ़ा।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed