फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Letter bearing forged signature of SP city unit president goes viral

आगरा: सपा महानगर अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर का पत्र वायरल, उपाध्यक्ष को पद से निष्कासित दिखाया; एफआईआर दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 09:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 01 Oct 2026 09:43 PM IST
सार

फर्जी पत्र में आगरा महानगर के उपाध्यक्ष राम नरेश यादव को समाजवादी पार्टी से निष्कासित करने का झूठा उल्लेख है। उन्होंने यह पत्र जारी नहीं किया है। यह कृत्य जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और पहचान के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
Letter bearing forged signature of SP city unit president goes viral
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के कार्यालय के अधिकृत लेटर पैड पर उनके फर्जी हस्ताक्षर से जारी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक पदाधिकारी को पार्टी से निष्कासित करना दर्शाया गया है। मामले में छत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शब्बीर अब्बास ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को उन्हें इस फर्जी पत्र के बारे में पता चला। इसमें उनके नाम और पद का अवैध रूप से इस्तेमाल किया गया। फर्जी पत्र में आगरा महानगर के उपाध्यक्ष राम नरेश यादव को समाजवादी पार्टी से निष्कासित करने का झूठा उल्लेख है। उन्होंने यह पत्र जारी नहीं किया है। यह कृत्य जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और पहचान के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कृत्य से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता में भ्रम फैला है। इससे समाजवादी पार्टी की राजनीतिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने फर्जी पत्र तैयार करने और प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed