फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Less rain increased the concern of paddy producing farmers

कम बारिश ने धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई चिंता

Thu, 14 Jul 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Less rain increased the concern of paddy producing farmers
कासगंज में बारिश न होने से ग्राम सुल्तानपुर में सूख रही धान की पौध । - फोटो : KASGANJ
फिरोजाबाद। जुलाई माह में कम बारिश ने धान उत्पादक किसानों की चिंताएं बढ़ा दी। किसान बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल की रोपाई का काम शुरू नहीं कर सका है। जिले में 25 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में रोपे जाने वाले धान की फसल के लिए किसानों को बारिश होने का इंतजार है। जुलाई माह मे 196.10 मिमी बारिश होनी चाहिए। जबकि आधा जुलाई बीत गया, लेकिन मात्र 55.28 मिमी वर्षा हो सकी है। धान उत्पादक किसानों का कहना है कि वर्षा कम हुई तो धान की फसल का पैदावार कम होगा।
विज्ञापन

जिले में जसराना, एका, हाथवंत के साथ-साथ शिकोहाबाद एवं सिरसागंज क्षेत्र के नहर किनारे वाले इलाकों के किसान धान की फसल की रोपाई करते है। क्योंकि कम बारिश होने पर भी नहर का पानी मिल जाने के कारण फसल को आसानी से उगा लेते है। इस बार जुलाई माह आधा बीतने के करीब है। लेकिन बारिश जिस ढंग से होनी चाहिए वह नहीं हुई है। जिले में औसतन 55.28 मिमी बारिश हो सकी है। जबकि सौ मिमी बारिश हो जानी चाहिए। हालांकि जसराना तहसील क्षेत्र में 95.97 मिमी बारिश हुई है। लेकिन किसानों का कहना है कि धान की फसल की रोपाई के लिहाज से यह बारिश काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed