फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Leprosy trial on rats successful in Agra disease can be cured by vaccine

UP: वैक्सीन से ठीक होगा कुष्ठ रोग, सफल हुआ ट्रायल; संपर्क में आए लोगों का भी होगा बचाव

Fri, 19 Apr 2024 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 05:14 PM IST
सार

आगरा में कुष्ठ रोग का ट्रायल सफल हुआ। यह रोग वैक्सीन से ठीक होगा। मरीज के साथ ही संपर्क में आए लोगों का भी बचाव होगा। 

विज्ञापन
Leprosy trial on rats successful in Agra disease can be cured by vaccine
राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रो बैक्टीरियल संस्थान का वार्षिकोत्सव - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कुष्ठ की बीमारी से निजात दिलाने के लिए वैक्सीन बनाने पर शोध चल रहा है। चूहों पर ट्रायल सफल हो गया है। अभी अन्य परीक्षण बाकी हैं। भविष्य में मरीजों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इससे मर्ज तेजी से ठीक होगा और नए मरीजों की भी रोकथाम होगी। राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल संस्थान (आईसीएमआर) के 48वें वार्षिकोत्सव में निदेशक ने ये जानकारी दी है।

विज्ञापन


निदेशक डॉ. एएम खान ने बताया कि टीके से घाव तेजी से भरेंगे। इसके ठीक होने में लगने वाला समय भी कम होगा। अभी कुष्ठ रोगियों का उपचार 12-18 महीने तक चलता है। संस्थान के चिकित्सा विज्ञानियों ने चूहों के फूट पैड मॉडल को कुष्ठ रोग के जीवाणु के अध्ययन के लिए विकसित किया है। इससे दवाओं का मूल्यांकन भी बेहतर हो सकेगा। कुष्ठ रोग के संक्रमित अंगुलियों की सर्जरी के लिए क्ला हैंड शल्य चिकित्सा भी विकसित की है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि केजीएमयू के कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि बैक्टीरियल, वायरस जनित बीमारियों का खतरा कम नहीं हुआ है। टीबी के खात्मे के लिए उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय दवा निगरानी सेल के जरिये जांच करने पर ये पता चलता है कि रक्त में दवा कितनी आ रही है। इसकी निगरानी से टीबी का इलाज और बेहतर होगा। विदेशों में ये हो रहा है, देश में भी इस पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि सीबी नैट और ट्रूनैट से जांच जल्दी होने के साथ हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन से मौके पर ही एक्सरे कर मरीज चिह्नित किए जा रहे हैं। अतिथियों ने संस्थान की पत्रिकाओं का भी विमोचन किया। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल वर्चुअल शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि प्रो. सुंदरलाल, डॉ. डीएस चौहान, डॉ. केके मोहंती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed