फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Leopard terror in Agra Woman attacked in Joharbagh people are scared

आगरा में तेंदुए की दहशत: जोहराबाग में वृद्धा पर जंगली जानवर ने किया हमला, घरों में कैद हुए लोग

Thu, 21 Dec 2023 03:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 03:58 PM IST
सार

आगरा के एत्मादौला क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से दहशत है। चर्चा है कि रात में तेंदुए ने सोती हुई महिला पर हमला किया। वहीं एक बकरी को भी हमला कर घायल कर दिया।

 

विज्ञापन
Leopard terror in Agra Woman attacked in Joharbagh people are scared
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला के जोहराबाग में दो दिन से लोग जंगली जानवर की दहशत में हैं। पहले उसने वृद्धा पर हमले की कोशिश की मगर, वह बच गईं। इसके बाद जंगली जानवर एक गाय और कुत्ते पर पंजा मारकर भाग गया। बृहस्पतिवार को तेंदुए का हल्ला मचा तो डर की वजह से लोग घरों में कैद हो गए। पुलिस और वन विभाग की टीमें पहुंच गईं। टीम ने एक किमी तक के इलाके में छानबीन की। तेंदुए जैसे पंजे के निशान मिले हैं। अब टीम तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे की बताई गई है। जोहराबाग की गंगा देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर की छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहीं थीं। उन पर एक जानवर ने हमला किया, वह डर गईं। उन्होंने रजाई से चेहरा बाहर नहीं निकाला। मगर, हाथ से छप्पर पर लगी टिनशेड को बजाने लगीं। साथ ही जानवर को धक्का दिया। इसके बाद जानवर बाड़े में बंधी गाय और एक कुत्ते को पंजा मारकर भाग गया। बुधवार सुबह उन्होंने गाय पर निशान देखे। क्षेत्र के रविंद्र और गोविंद ने भी पीले रंग के जानवर को देखा। इससे लोगों को लग रहा है कि तेंदुआ है।
विज्ञापन


घरों के अंदर किए जानवर
तेंदुए के आने की आशंका से लोग दहशत में हैं। उन्होंने अपने जानवरों को घर के अंदर बांधना शुरू कर दिया है। बच्चों को भी बाहर नहीं निकाल रहे हैं। रात में लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले भी किया था हमला
बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, वन रक्षक लोकेंद्र पाल सिंह, प्रेमवीर सिंह, वन दरोगा हरविलास और दिनेश चाहर पहुंचें। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लोगों ने तेंदुए के आने की आशंका जताई है। कई जगह पर पंजे के निशान होने का दावा किया है। इसकी जांच की जा रही है। आसपास तलाश की जा रही है। एत्माद्दौला क्षेत्र में एक साल पूर्व में भी तेंदुआ आया था। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को कई दिन कवायद करनी पड़ी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed