{"_id":"650d6eab262886fba70fa125","slug":"leopard-attacked-two-women-gone-to-fields-pounced-and-injured-life-was-saved-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत में गईं दो महिलाओं पर तेंदुआ का हमला, झपट्टा मारकर किया घायल; इस तरह बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत में गईं दो महिलाओं पर तेंदुआ का हमला, झपट्टा मारकर किया घायल; इस तरह बची जान
Fri, 22 Sep 2023 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Sep 2023 04:08 PM IST
सार
Leopard Attack in Agra: पिनाहट थाना क्षेत्र में तेंदुए की ग्रामीणों में दहशत छाई हुई है। दो महिलाओं पर तेंदुए ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वे खेत में गई थीं। दोनों को शिकार बनाने के लिए तेंदुआ झपटा, जिसमें उसके पंजों से दोनों महिलाओं को गंभीर खरोंच भी आई है।
विज्ञापन
तेंदुए की दहशत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव पलोंखरा में बृहस्पतिवार की देर शाम को खेत में शौच गई दो महिलाओं पर पीछे से जंगली जानवर तेंदुए ने अपना शिकार बनाने के लिए हमला बोल दिया। तेंदुआ के पंजों के हमले से महिला घायल हो गईं। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने दौड़ लगा दी और लाठी डंडे लेकर जानवर को जंगल की तरफ खदेड़ दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की देर शाम गांव पलोंखरा निवासी महिला सुधा पत्नी रामपाल और सोनम पत्नी राकेश खेतों में शौच के लिए गई थी। तभी शौच के दौरान तेंदुए ने महिलाओं को शिकार बनाने के लिए हमला बोल दिया। महिलाओं के शरीर पर पंजे मार दिए, जिससे वह घायल हो गईं। आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन एकत्रित हो गए। लाठी डंडे लेकर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ दिया। जिसके बाद महिलाओं की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
परिजनों ने घायल अवस्था में दोनों महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया है। मामले में वन विभाग को सूचना दी गई। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की और आसपास के खेतों और जंगल में तेंदुए की तलाश की लेकिन वो हाथ नहीं लग सका। वनकर्मियों द्वारा ग्रामीणों को रात के समय घर से बाहर खेतों की तरफ एवं जंगल की तरफ नहीं जाने के लिए चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चंबल नदी के बीहड़ किनारे बसे गांव में बीते दिनों से तेंदुए का आतंक लगातार बना हुआ है। एक माह से लगातार तेंदुआ रात के अंधेरे में ग्रामीणों के पशुओं पर हमला बोलकर अपना शिकार बन रहा है। वहीं अब जिस तरह दो महिलाओं पर तेंदुए ने हमला बोला, उससे ग्रामीण दहशत में हैं।
महंगोली, करकौली, पडुआपुरा, रेहा, मनसुखपुरा, रनूपुरा, मेदीपुरा आदि गांव में तेंदुआ दर्जनों पशुओं को अपना शिकार बनाकर मौत के घाट उतार चुका है। पिछले दिनों सूचना पर डीएफओ आगरा आयुषी मिश्रा सहित रेंजर बाह उदय प्रताप सिसोंदिया ने वन विभाग की टीम के साथ चंबल के बीहड़ कांबिंग की थी। कई जगह वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाकर सीसीटीवी ड्रोन कैमरे की मदद ली, मगर बीहड़ में तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका।