फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpal will verify the beneficiary farmers of Samman Nidhi Yojna in Etah

सम्मान निधि योजना : एटा में अब लेखपाल करेंगे लाभार्थी किसानों का सत्यापन, अपात्र मिलने पर हटेगा नाम

Thu, 28 Jul 2022 12:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Jul 2022 12:57 AM IST
सार

जिले में अब तक सिर्फ 64 फीसदी किसानों का ही सत्यापन किया है, जबकि इसकी अंतिम तारीख 31 जुलाई है। ऐसे में अब  लेखपालों को इस कार्य में लगाया गया है। 

विज्ञापन
Lekhpal will verify the beneficiary farmers of Samman Nidhi Yojna in Etah
किसान सम्मान निधि

विस्तार

एटा जिले में करीब 2.86 लाख किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। अब इनका राजस्व लेखपालों द्वारा सत्यापन किया जाएगा। जिसके लिए लेखपालों को अलग से पारिश्रमिक दिया जाएगा। अभी तक कृषि विभाग के कर्मचारी ही सत्यापन कर रहे थे, जो अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये का लाभ दिया जा रहा है। यह धनराशि साल में तीन बार प्रति किस्त दो हजार रुपये के हिसाब से दी जाती है, लेकिन कई किसान अपात्र होने के बाद भी लाभ ले रहे हैं। जिसका सत्यापन कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था। 

विज्ञापन

64 फीसदी किसानों का ही हुआ सत्यापन 

अभी तक उन्होंने सिर्फ 64 फीसदी किसानों का ही सत्यापन किया है, जबकि इसकी अंतिम तारीख 31 जुलाई है। प्रशासन ने अब किसानों का सत्यापन कराने के लिए राजस्व लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी है, जो किसानों की भूमि का मिलान खतौनी से करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई किसान ऐसा है, जो लाभार्थी सूची में शामिल है और भूमि नहीं है तो उसका नाम हटाया जाएगा। वहीं यदि पति और पत्नी दोनों के नाम से भूमि है और दोनों ही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं तो उनमें से किसी एक का नाम हटाया जाएगा। लेखपालों को दो रुपये प्रति एंट्री के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाएगा।

जिले के आंकड़े

सम्मान निधि प्राप्त करने वाले कुल किसान- 286000
ई-केवाईसी कराने वाले कुल किसान- 183040
ई-केवाईसी न कराने वाले कुल किसान-102960

उप कृषि निदेशक रोतास सिंह ने बताया कि जिले में 2.86 लाख किसान पीएम सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इनका सत्यापन राजस्व लेखपालों द्वारा कराया जाएगा। जिसके लिए लेखपालों को पारिश्रमिक दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed