{"_id":"5d8bb05a8ebc3e0164407a0b","slug":"lekhpal-on-strike-agra-news-agr4075954152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने अभद्रता किए जाने का जताया विरोध, अधिवक्ता का लाइसेंस निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने अभद्रता किए जाने का जताया विरोध, अधिवक्ता का लाइसेंस निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
जसराना- जसराना तहसील में धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लेखपाल
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले की छिबरामऊ तहसील में महिला लेखपाल के साथ अधिवक्ता ने अभद्रता की और तहसील में बंधक बनाया इससे गुस्साए जिले के लेखपालों ने बुधवार को सदर तहसील पर हड़ताल कर दी।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष नेपाल सिंह बघेल ने कहा कि एक अधिवक्ता ने महिला लेखपाल पर ईडब्लूएस प्रमाण पत्र पर जबरन रिपोर्ट लगाने के लिए दबाव बनाया मारपीट की।
बचाव में आई दूसरी महिला लेखपाल के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान लेखपालों ने निर्णय लिया कि जब तक घटना में शामिल अधिवक्ताओं के लाइसेंस निरस्त नहीं हो जाते, लेखपालों के खिलाफ दर्ज की गई फर्जी एफआईआर निरस्त नहीं हो जाती, डीएम कन्नौज का तबादला नहीं हो जाता तब तक तहसीलों में धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान संचालन संजय सिंह ने किया और प्रदर्शन में देवेंद्र बघेल, विनय कुमार शामिल रहे। शिकोहाबाद तहसील में भी विनय कुमार यादव की अध्यक्षता में लेखपालों ने धरना दिया। बोले, छिबरामऊ में हमारे साथी पर वकील गलत काम करने का दबाव बना रहे थे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
टूंडला। नगर में भी लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के जिलामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। तहसील अध्यक्ष केके कठेरिया ने कहा कि दोषी अधिवक्ताओं को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। विनोद पाल सिंह ने कहा कि दोषी अधिवक्ता का बार काउंसिल से लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए। लेखपाल श्वेता सिंह ने कहा कि डीएम, एसएसपी कन्नौज को तत्काल हटाया जाए। नरेंद्र प्रताप सिंह, अमन दीक्षित, सचिन वशिष्ठ, मुकेश कुमार, नीरज कुमार, विवेक यादव आदि मौजूद रहे। संचालन तहसील मंत्री अविनाश गोस्वामी ने किया ।