{"_id":"5dffa6ce8ebc3e87c70dd450","slug":"lekhpal-kasganj-news-agr421293126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल हड़ताल के समर्थन में कूदे 9 संगठन, रफ्तार पकड़ेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल हड़ताल के समर्थन में कूदे 9 संगठन, रफ्तार पकड़ेगा आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लेखपाल हड़ताल के समर्थन में तमाम संगठन कूद पड़े हैं। संगठनों ने लेखपाल संघ को समर्थन पत्र सौंपकर जंग का एलान कर दिया है। सोमवार से कई संगठनों के पदाधिकारी लेखपालों की हड़ताल में भी शामिल होंगे। अब लेखपालों के आंदोलन को और धार मिल जाएगी। विभिन्न-विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ निरंतर हड़ताल कर रहा है। लेखपाल संघ वेतन उच्चीकरण, एसीपी विसंगति दूर करना, प्रोन्नति काडर रिव्यू, पेंशन विसंगति दूर करना, भत्ते दिलाए जाना, राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तित किया जाना, राजस्व उपनिरीक्षक सेवानियमावली 2018 को प्रख्यापित किया जाना है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन में इंसेंटिव दिया जाने की मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। प्रतिदिन लेखपालों का वेतन काटा जा रहा है। अन्य कार्रवाई भी की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर लेखपालों में खलबली है, लेखपाल आक्रोशित भी हैं। प्रशासनिक कार्रवाई को उत्पीड़नात्मक बताया है। लेखपालों पर हुई कार्रवाई के विरोध में अन्य कर्मचारी संगठन भी कूद गए हैं। विभिन्न संगठनों ने लेखपालों के साथ मैदान-ए जंग का एलान कर दिया है। निश्चित ही अब लेखपालों का आंदोलन रफ्तार पकड़ लेेगा।