फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lekhpal ash bribe for land ownership

पट्टा देने के लिए लेखपाल ने मांगी 50 हजार की रिश्वत

Fri, 25 Feb 2022 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
lekhpal ash bribe for land ownership
बिछवां। गांव हेमपुरा निवासी एक महिला को जमीन का पट्टा देने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। महिला को जातिसूचक गालियां देते हुए धक्का मुक्की की। शिकायत पर मानवाधिकार आयोग द्वारा संज्ञान के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हेमपुरा निवासी रामकली के पति रामनरेश जाटव की कुछ समय पूर्व मौत हो चुकी है। महिला को एक जमीन का पट्टा मिल रहा है, जब वह पट्टा संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण करने लगीं। तब तहसील भोगांव के मौजा सहारा पर तैनात लेखपाल शिवकुमार ने 50 हजार रुपये रिश्वत की पेशकश की। विधवा द्वारा अपनी माली हालत का वास्ता भी दिया गया, लेकिन लेखपाल पर कोई असर नहीं हुआ। ज्यादा कहने पर आरोपी लेखपाल द्वारा रामकली को जातिसूचक गालियां देते हुए धक्का-मुक्की की गई। पीड़ित महिला ने राज्य महिला आयोग व थाने में शिकायत की। थानाध्यक्ष विदेश पाल त्यागी ने बताया कि आरोपी लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के क्रम में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed