फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpal arrested red handed taking bribe in Mathura

Mathura: 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई

Wed, 24 Aug 2022 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 03:41 PM IST
सार

गोवर्धन तहसील में तैनात लेखपाल ने औरंगाबाद निवासी किसान से खेत का दाखिला खारिज कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। किसान की शिकायत पर लेखपाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Lekhpal arrested red handed taking bribe in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो आगरा की टीम ने बुधवार को मथुरा की गोवर्धन तहसील के एक लेखपाल को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गोवर्धन तहसील में तैनात लेखपाल प्रमोद दीक्षित ने औरंगाबाद निवासी कैलाश चंद प्रजापति से खेत का दाखिला खारिज कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। उन्होंने ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन


शिकायतकर्ता कैलाश चंद प्रजापति ने भरतपुर रोड पर एक खेत खरीदा था, जिसका दाखिला खारिज कराने के लिए लेखपाल प्रमोद दीक्षित ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने लेखपाल को सवा लाख रुपये दे भी दिए थे। उसके बावजूद वह कार्रवाई करने के लिए टालमटोल करते रहे। इस पर कैलाश चंद ने आगरा में एंटी करप्शन विभाग को उसकी शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के आदेश पर इंस्पेक्टर कुशल वीर सिंह और उनकी टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार करने का जाल बिछाया। बुधवार को कृष्ण धाम कॉलोनी में  कैलाश चंद  ने 15 हजार रुपये लेखपाल को दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल प्रमोद दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल से रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed