फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Left the house in anger after not getting the money for mobile recharge

Agra News: मोबाइल रीचार्ज के पैसे नहीं मिले तो गुस्से में छोड़ा घर, पुलिस ने किया बरामद

Fri, 23 Dec 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Left the house in anger after not getting the money for mobile recharge
सिढ़पुरा। क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर मोबाइल रीचार्ज के पैसे न मिलने पर मां से गुस्सा होकर घर छोड़ कर चला गया। परिवार वालों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे में बालक को खोज कर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव में एक किशोर (14) ने अपनी मां से मोबाइल रिचार्ज के लिए पैसे मांगे। मां ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर वह गुस्सा हो गया और घर छोड़कर चला गया। परिवारीजन उसकी तलाश में जुट गए और सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस ने किशोर को तीन घंटे बाद एक गांव की पुलिया के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोर से मिलकर परिवारीजन खुश नजर आए और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। तीन घंटे में किशोर को बरामद कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed