फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   led screens will set up outside janmasthan temple in mathura on Janmashtami 2019

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: जन्मस्थान मंदिर के बाहर से भी कर सकेंगे कन्हैया के जन्म के दर्शन

Wed, 21 Aug 2019 01:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Aug 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
led screens will set up outside janmasthan temple in mathura on Janmashtami 2019
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर इस बार मथुरा में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अद्भुत तरीके से मनाया जाएगा। ब्रज के सभी मंदिरों में अलौलिक आभा तो बिखरेगी ही, इस बार श्रद्धालु जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्म के दर्शन जन्मस्थान मंदिर के बाहर स्क्रीन पर भी कर सकेंगे। 
विज्ञापन


तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करा लें। उन्होंने जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर नगर निगम, विद्युत, पीडब्ल्यूडी के कार्यों की अधिकारियों से समीक्षा की। 
विज्ञापन


मंदिरों के प्रबंधकों ने कहा कि मंदिर में किये जा रहे कार्यक्रम को लाइव कराने के लिए कैमरों की समुचित व्यवस्था की जाए। जन्मस्थान से बाहर एलईडी स्क्रीन लगाए जाए, इससे बाहर बैठे श्रद्धालुओं को भी भगवान के दर्शन हो सकें। इस पर उन्होंने सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों को दिए निर्देश

तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने बिजली अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा खोदे गए सड़कों पर गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराएं। सड़क निर्माण कार्यों को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देशित किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पर्व को पॉलिथीन मुक्त बनाना है। 

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने ड्यूटी में लगे सभी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं ट्रैफिक का विशेष ध्यान रखा जाए। बता दें कि इस बार जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन तैयारियां में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। 
 
निगम ने तैयार किया मेगा प्लान

नगर निगम ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सफाई के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। आगरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद से मोबाइल टॉयलेट मंगवाया जा रहा है। कुल मिलाकर श्रद्धालुओं के लिए 50 मोबाइल टॉयलेट रखवाए जाएंगे। शहर में 15 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जा रही है। करीब एक सैकड़ा छोटी बड़ी डस्टबिन भी रखवाई जा रही हैं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व जन्मस्थान मंदिर, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर चेकिंग की जाने लगी है। बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने अतिरिक्त निजी सुरक्षा गार्ड बढ़ाने के साथ ही पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed