फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   led, light

जरूरत 100 की और खर्च किए जा रहे पांच सौ

Sat, 11 Jan 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
led, light
मैनपुरी। सपा शासन के दौरान शहर में लगाई गईं एलईडी लाइटों को ठीक करने के बजाय उनके स्थान पर लगाई जा रहीं ईईएसएल कंपनी की लाइटों को लेकर सपा विधायक ने नाराजगी प्रकट की है। विधायक ने जिलाधिकारी और राज्यपाल को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि नगर पालिका प्रशासन की मिली भगत से कार्यदायी संस्था भ्रष्टाचार कर रही है। जहां केवल 100 रुपये के स्टार्टर को बदलने की जरूरत है, वहां 500 रुपये की लाइट लगाई जा रही है।
विज्ञापन

सदर विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि इन लाइटों को बदलने की जरूरत नहीं है। इनमें कुछ भी खराब नहीं होता केवल इनका स्टार्टर बदला जाता है। इसकी कीमत 100 रुपये है। नगर पालिका की मिली भगत से कार्यदायी संस्था ईईएसएल इन बेहतर लाइटों को हटाकर ईईएसएल कंपनी की लाइटें लगा रही है। इनकी कीमत 500 रुपये है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर ने नगर पालिका से इस संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नहीं है स्टार्टर
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार ये ईईएसएल के पास पूर्व में लगाई गई लाइटों के स्टार्टर नहीं हैं। शहर की लाइटों का ठेका सरकार ने ईईएसएल को दे रखा है। अधिकारियों के निर्देश पर कंपनी यहां वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है। जैसे ही पूर्व की लाइटें ठीक होकर आएंगी इन्हें बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक निधि से विधायक देंगे सहयोग
सपा शासन काल में लगाई गई लाइटों को ठीक कराने के लिए विधायक सदर राजकुमार यादव ने अपनी निधि से सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए विधायक ने पीडब्लूडी के अधिकारियों से भी बात की है। पीडब्लूडी के सहयोग से विधायक इन लाइटों को ठीक कराएंगे।
लाइटों को सुरक्षित रखा
पूर्व में लगाई गई कुछ लाइटें खराब हो गई थीं। अधिकारियों के निर्देश पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ईईएसएल की लाइटें लगवाई गई हैं। यहां लगी लाइटों को पीडब्लूडी ठीक कराएगी। उतारी गई लाइटों को सुरक्षित रखा गया है।

लालचंद भारती, ईओ
निधि से सहयोग करेंगे
सपा शासन में जो लाइटें लगवाई गई थीं वे बेहतर क्षमता की हैं। इनके स्थान पर घटिया किस्म की लाइटें किसी भी कीमत पर नहीं लगने दी जाएंगी। रही बात इन लाइटों को ठीक कराने की तो इसके लिए वे अपनी निधि से सहयोग करेंगे।
राजकुमार यादव, विधायक सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed