फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lectures on Stress Management should be tension but to an extent

Agra News: तनाव होना चाहिए, लेकिन एक हद तक, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Fri, 30 Sep 2022 04:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 04:05 PM IST
सार

डॉ. अतुल माथुर ने कहा कि तनाव की कम मात्रा से प्रेरित होकर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अत्यधिक तनाव आपकी प्रदर्शन क्षमता को कम कर सकता है।

विज्ञापन
Lectures on Stress Management should be tension but to an extent
तनाव की बढ़ती समस्या - फोटो : istock

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सेठ पदम चंद जैन प्रबंध संस्थान में विश्व हृदय दिवस पर ‘तनाव प्रबंधन: कारण व उपचार’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मानसिक स्वास्थ्य संस्थान व चिकित्सा के अधीक्षक प्रो. दिनेश राठौर ने कहा कि हर 5 में से एक पुरुष और हर 10 में से एक महिला मानसिक अवसाद से ग्रसित होती हैं। आज की इस भागदौड़ वाली जीवन शैली में हर व्यक्ति तनाव से पीड़ित है। यह मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

 
प्रो. राठौर ने कहा कि तनाव का सकारात्मक स्तर छात्र जीवन के लिए लाभकारी है, यह उनमें प्रतियोगिता की भावना लाता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। नकारात्मक तनाव व्यक्ति के जीवन में कई बड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी भी काम को करने में असमर्थता जताना, उत्पादकता कम होना, निरंतर उदास और दुखी रहना और कई बार व्यक्ति आत्महत्या जैसे घातक कदम भी उठा लेता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - साइबर अपराध: ओएलएक्स पर म्यूजिक सिस्टम बेचने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गई महिला, शातिर ने खाता कर दिया खाली
विज्ञापन
विज्ञापन

अत्यधिक तनाव कम कर सकता है आपकी प्रदर्शन क्षमता

देश में होने वाली कुल आत्महत्याओं में 8.6 फीसदी विद्यार्थी होते हैं, जिसका मुख्य कारण तनाव है। संस्थान के निदेशक, डॉ. अतुल माथुर ने कहा कि तनाव की कम मात्रा से प्रेरित होकर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अत्यधिक तनाव आपकी प्रदर्शन क्षमता को कम कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता चौधरी ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सीमा सिंह ने किया। डॉ. स्वाती माथुर, डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. वर्षा गोयल, जागृति असीजा, डॉ. श्वेता गुप्ता, अरविंद चौहान की उपस्थिति रही।
डॉ. अतुल माथुर ने कहा कि तनाव की कम मात्रा से प्रेरित होकर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अत्यधिक तनाव आपकी प्रदर्शन क्षमता को कम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed