फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman became a victim of fraud for selling old music system on OLX in agra

साइबर अपराध: ओएलएक्स पर म्यूजिक सिस्टम बेचने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गई महिला, शातिर ने खाता कर दिया खाली

Fri, 30 Sep 2022 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 03:15 PM IST
सार

खरीदार बन साइबर ठग ने पीड़ित महिला के खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आया, तो पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़िता ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
Woman became a victim of fraud for selling old music system on OLX in agra
crime demo - फोटो : MID DAY

विस्तार

आगरा में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ओएलएक्स पर विज्ञापन देने वाली महिला को साइबर अपराधी ने अपना शिकार बना लिया। खाते में रकम भेजने का झांसा देकर उसके खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर एक महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


सप्तऋषि अपार्टमेंट, सिकंदरा निवासी रजनी सागर ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने ऑनलाइन शापिंग साइट ओएलएक्स पर अपना पुराना म्यूजिक सिस्टम बेचने का विज्ञापन दिया। इसकी कीमत सात हजार रुपये तय की। 22 अगस्त की शाम छह बजे उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने म्यूजिक सिस्टम पसंद किया। वह खरीदने के लिए तैयार हो गया। इस पर रजनी ने अपना सोफा, बेड और ट्रेडमील मशीन को बेचने के बारे में भी बताया। इस पर कॉल करने वाले ने सभी सामान खरीदने की बात कही।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रजनी ने सभी सामान की कीमत 28 हजार रुपये बताई। पेमेंट करने की बात कही। इसके बाद पेटीएम पर एक मैसेज किया। इस पर क्लिक करते ही रजनी के खाते से 49 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। इसके बावजूद वह रकम निकालने की कोशिश कर रहा था। मगर, नेट बैंकिंग ब्लाक होने की वजह से वो ऐसा नहीं कर सका। इस पर उसने गालीगलौज भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनी का कहना है कि आरोपी काफी देर तक उनसे डेबिट कार्ड की जानकारी मांगता रहा। मगर, उन्होंने मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इस पर साइबर सेल ने जांच की। जांच के बाद बुधवार को धोखाधड़ी, गालीगलौज और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें - बीएएमएस प्रकरण: छात्र नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर, STF देती रह गई दबिश

सावधान रहने की जरूरत

शॉपिंग साइट पर विज्ञापन देने के बाद सावधान रहने की जरूरत है। साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधी रुपये भेजने के लिए ई-वालेट का नंबर पूछते हैं। वह रुपये भेजने के बजाय ट्रांसफर करने का मैसेज भेजते हैं। ई-वालेट से जुड़ा होने के कारण मैसेज पर क्लिक करते ही खाते से रकम कट जाती है। नेट बैंकिंग चालू होने पर ज्यादा रकम निकल जाती है। इसलिए  मैसेज को पढ़ने के बाद ही क्लिक करना चाहिए। जो व्यक्ति कॉल कर रहा है, उसके बारे में सही जानकारी लें। भुगतान की राशि ऑनलाइन के बजाय नकदी में लें। इससे धोखाधड़ी नहीं हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed