फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   leakage water crisis kasganj

Agra News: लीकेज वाटर पाइप लाइन से घरों पर पहुंच रहा गंदा पानी

Mon, 26 Dec 2022 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
leakage water crisis kasganj
कासगंज के आवास विकास कालोनी में पाइप लाइन लीकेज होने से एक गड़ढे में भरा पानी । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। आवास विकास कालोनी के सेक्टर 1 व 3 में वाटर पाइप लाइन में कई जगहों से लीकेज है। इससे कालोनी के घरों पर गंदा पानी पहुंच रहा है। लेकिन पालिका का ध्यान इस ओर नहीं है। गंदे पानी से संक्रामक रोगों की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

कालोनी में वाटर पाइप लाइन के लीकेज होने के कारण पानी भरने से गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में पेयजल की सप्लाई के दौरान पानी भर जाता है। जब पेयजल की सप्लाई नलकूप से बंद होती है तो गड्ढों में भरा पानी लीकेज के कारण वाटर पाइप लाइन तक पहुंच जाता है। जब पेयजल की आपूर्ति फिर से की जाती है तो पाइप लाइन से होकर गंदा पानी घरों तक पहुंचता है। यह पेयजल शुद्ध न होने कारण बाशिंदों को खासी परेशानी होती है। बाशिंदों का कहना है कि उनके द्वारा इसकी शिकायत पालिका प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कालोनी के बाशिंदों की बात:
- कालोनी में कई स्थानों पर वाटर पाइप लाइन लीकेज है, जिससे पानी बहता है। गड्ढे होने से जगह जगह जलभराव हो रहा है। - विकास।
- वाटर पाइप लाइन लीकेज होने से गड्ढों में भरा पानी फिर से पाइप लाइन में पहुंच जाता है। सप्लाई होने पर गंदा पानी घरों तक पहुंचता है। - हेरिस सैनी।
- गंदे पानी के घरों पर सप्लाई होने के कारण संक्रामकों के फैलने की आशंका बनी हुई है। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - सुरेश गोयल।
- शिकायत के बाद भी लीकेज को ठीक किए जाने की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लीकेज बंद कर शुद्ध पेयजल की सप्लाई हो। - गजेंद्र पंडित।
जहां भी वाटर पाइप लाइन लीकेज होगी उसे कर्मियों को भेजकर दिखवाया जाएगा। शीघ्र लीकेज को बंद कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा। - धर्मराज सिंह, अधिशाषी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed