{"_id":"6a399e11f1baa836a50f0686","slug":"laying-of-foundation-stones-for-a-multi-purpose-hall-and-roads-for-senior-citizens-agra-news-c-25-1-agr1067-1091441-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुद्देश्यीय हॉल और सड़कों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुद्देश्यीय हॉल और सड़कों का शिलान्यास
विज्ञापन
आगरा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से कर्मयोगी कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वातानुकूलित बहुद्देश्यीय हॉल, ई-लाइब्रेरी, टॉयलेट तथा राधिका विहार की दो सड़कों और वैभव रेजीडेंसी पार्क का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए किए गए इस प्रयास की सराहना की। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि इस हॉल में शतरंज, कैरम जैसे इनडोर खेलों की सुविधा होगी और बिजली के लिए सोलर पैनल लगाया जाएगा। कर्मयोगी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पवन बंसल ने भवन के रख-रखाव में सहयोग की घोषणा की। इसके पूर्व शिलान्यास भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र और पार्षद कंचन बंसल ने किया।
अध्यक्षता एके अग्रवाल और संचालन संजय अग्रवाल ने किया। सीताराम अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, अजय अग्रवाल, प्रेम चंद्र तिवारी, सतीश अग्रवाल, कुलभूषण शर्मा आदि माैजूद रहे।