Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   laxmi pujan ka shubh muhurat from 5:46 PM to 7:41 PM and muhurat for Govardhan Puja

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त: शाम इतने बजे से विशेष संयोग में शुरू होगी पूजा, गोवर्धन पूजा का भी नोट कर लें समय

Sun, 08 Nov 2026 11:02 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 08 Nov 2026 11:02 AM IST
सार

वृषभ लग्न में शाम 5:54 से 7:51 बजे तक पूजन का श्रेष्ठ समय रहेगा। इस दौरान विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना करना शुभ माना गया है।

विज्ञापन
laxmi pujan ka shubh muhurat from 5:46 PM to 7:41 PM and muhurat for Govardhan Puja
लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुख-समृद्धि और खुशहाली का त्योहार दिवाली रविवार को मनाया जाएगा। कार्तिक अमावस्या पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और माता सरस्वती के पूजन का विशेष महत्व रहेगा। ज्योतिषाचार्य अनिता पाराशर ने बताया कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 से 7:41 बजे तक रहेगा। इस दौरान प्रदोष काल और वृषभ स्थिर लग्न का विशेष संयोग बन रहा है।
विज्ञापन


प्रदोष काल शाम 5:23 से रात 8 बजे तक रहेगा। अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे से प्रारंभ होकर 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वृषभ लग्न में शाम 5:54 से 7:51 बजे तक पूजन का श्रेष्ठ समय रहेगा। इस दौरान विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना करना शुभ माना गया है। मिथुन लग्न शाम 7:51 से लेकर रात 10:05 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में भी लक्ष्मी पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

ऐसे करें मां लक्ष्मी और गणेश का पूजन
ज्योतिषाचार्य प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि दिवाली पर पूजन के लिए सबसे पहले चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। चौकी पर चावल से स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद मां सरस्वती और हनुमान जी का भी पूजन करें। सभी देवी-देवताओं को शुद्ध जल अर्पित कर रोली, अक्षत, पुष्प और माला चढ़ाएं। घी का दीपक जलाकर मिठाई और फल का भोग लगाएं। इसके बाद शांत मन से परिवार के साथ आरती और प्रार्थना करें।

 
विज्ञापन

मुख्य द्वार से तिजोरी तक जलाएं दीप
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली पर घर के मुख्य द्वार, आंगन, छत और पूजा स्थल पर दीपक जलाने का विशेष महत्व है। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर को स्वच्छ और रोशनी से जगमग रखना चाहिए। तिजोरी और धन रखने के स्थान पर भी दीप प्रज्ज्वलित करें। घर के ईशान कोण को स्वच्छ रखें और मुख्य द्वार पर रंगोली सजाएं। दीपदान के साथ जरूरतमंदों को दान देना भी शुभ माना जाता है।

10 नवंबर को गोवर्धन पूजा, सुबह 7:10 से 11:30 बजे बजे तक शुभ मुहूर्त
दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव 10 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर होने वाले इस त्योहार में गोवर्धन पर्वत की पूजा के साथ गौ माता की सेवा और अन्नकूट का भोग लगाने की परंपरा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्रा ने बताया कि प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12:32 बजे शुरू होकर 10 नवंबर को दोपहर 2:01 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को होगी। प्रातः काल पूजा का शुभ मुहूर्त 7:10 से 11:30 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:45 से दोपहर 12:30 बजे तक और गोधूलि बेला शाम 6:30 से लेकर 9:30 बजे तक रहेगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed