{"_id":"6318da2f9144c003ab16ae76","slug":"lawyers-will-start-a-gradual-fast-from-september-12-mainpuri-news-agr546079075","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील 12 सितंबर से शुरू करेंगे क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील 12 सितंबर से शुरू करेंगे क्रमिक अनशन
विज्ञापन
मैनपुरी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य बहिष्कार करके आंदोलन कर रहे दीवानी के वकील 12 सितंबर से दीवानी परिसर में क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। आंदोलन को प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए मैनपुरी बार एसोसिएशन की आमसभा की बैठक दीवानी परिसर स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में नौ सितंबर को दोपहर एक बजे होगी। बुधवार को भी दीवानी के वकीलों ने जिला जज तथा सीजेएम न्यायालय परिसर के बाहर धरना दिया।
कमिश्ररी बार एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि वकील हर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। आगरा कमिश्ररी के वकील भी साथ हैं। राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के प्रदेश सचिव डॉ. हेमेंद्र पाठक ने कहा कि वकील किसी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। लखनऊ बार एसोसिएशन के सचिव जगदीश नारायण शर्मा ने कहा कि इस संबंध में वकीलों का एक प्रतिनिधि मंउल लखनऊ में मुख्यमंत्री से तथा हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश से भी मिलेगा। अध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव संतोष यादव राजू, एएच हाशमी, विनीत कुमार निगम, अजीतकंात मिश्रा, नाजिया बेगम, रीता नैयर, संजना चौहान, विनीता भदौरिया, राधा यादव आगरा, सरोज यादव आगरा, दिनेश यादव, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।
करहल में वकीलों का कार्य बहिष्कार
करहल। तहसील अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों की बुधवार को हुई बैठक में 10 सितंबर तक मैनपुरी बार एसोशिएशन के समर्थन में भ्रष्टाचार के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया। अध्यक्ष सर्वेश यादव, पीसी मिश्रा, पीसी यादव, असित दुबे, विवेक पांडेय, मोहम्मद आरिफ, कुशलपाल भदौरिया, शाहनवाज अख्तर, दुष्यंत यादव, नितिन यादव, अमित मिश्रा, अखिलेश सक्सेना मौजूद रहे।