फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers' strike: Loss of revenue worth Rs 20 lakh every day

वकीलों की हड़ताल : हर दिन 20 लाख रुपये के राजस्व का हो रहा नुकसान

Sat, 20 Jan 2024 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike: Loss of revenue worth Rs 20 lakh every day
कासगंज। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदर तहसील के अधिवक्ता काफी समय से हड़ताल पर हैं। अधिवक्ताओं ने हड़ताल को व्यापक रूप दिया। जिसके चलते तहसील में कार्य करने वाले दस्तावेज लेखक भी हड़ताल में शामिल हो गए। बीते 8 दिनों से दस्तावेज लेखकों के हड़ताल में शामिल होने से प्रति दिन 20 लाख रुपयेे राजस्व का नुकसान हो रहा। 8 दिन की हड़ताल में अवकाश के तीन दिन थे। पांच दिन से रजिस्ट्री बैनामा का कोई कार्य नहीं हुआ। जिससे रजिस्ट्री विभाग को करीब 1 करोड़ रुपये राजस्व की चपत लग चुकी है।
विज्ञापन

सदर तहसील में दस्तावेज लेखन का कार्य न होने से लोगों के बैनामा, रजिस्ट्री आदि के कार्य अटके हुए हैं। रजिस्ट्री कार्यालय में सन्नाटा फैला हुआ है। अधिवक्ता लगातार अपनी मांगों के संबंध में प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को रजिस्ट्री कार्यालय में सन्नाटे का आलम बना हुआ था। अधिवक्ताओं के द्वारा रजिस्ट्री ऑफिस का मुख्य दरवाजा भी बंद कर दिया गया। केवल छोटा गेट ही खुला रहा। जिससे रजिस्ट्री विभाग के कर्मी आवाजाही कर रहे थे। रजिस्ट्री का काम ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री विभाग ने प्रतिदिन हो रही राजस्व की क्षति के बारे में शासन को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन




- अधिवक्ताओं की हड़ताल के समर्थन में दस्तावेज लेखक संघ ने भी हड़ताल की है। पिछले 5 कार्यदिवस में कोई रजिस्ट्री का कार्य नहीं हुआ है। जिससे प्रतिदिन 20 लाख रुपये का राजस्व प्रभावित हो रहा है। 35 से 40 रजिस्ट्री प्रतिदिन होती है।- मनोज कुमार विश्वकर्मा, रजिस्ट्रार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed