{"_id":"5d3eef2c8ebc3e6cc30e94d9","slug":"lawyers-strike-demands-security-and-financial-help-to-darveh-yadav-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं की हड़तालः दरवेश यादव हत्याकांड में सुरक्षा व आर्थिक मदद न मिलने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं की हड़तालः दरवेश यादव हत्याकांड में सुरक्षा व आर्थिक मदद न मिलने पर जताई नाराजगी
Tue, 30 Jul 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
छह सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
छह सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहते हुए हड़ताल रखी। अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की चेयरमैन की हत्या के बाद उनके परिजनों की सुरक्षा एवं आर्थिक मदद दिलाने की मांग प्राथमिकता से रखी है। मांगपत्र अधिवक्ताओं ने जिला जज एवं जिलाधिकारी को भेजा है।
बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को हड़ताल रखी है। हड़ताल पर रहे अधिवक्ताओं ने अपनी छह सूत्रीय मांगे रखी है।
मांगों में अधिवक्ताओं ने सबसे पहली मांग बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की चेयरमैन दरवेश यादव की हत्या के बाद परिजनों को सुरक्षा व्यवस्था एवं आर्थिक मदद दिलाने, प्रयागराज, प्रतापगढ़ में अधिवक्ता की हत्या के मामले में कार्रवाई, उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि समिति लखनऊ में मृतक अधिवक्ताओं के पांच सौ दावों का भुगतान करने, ग्रामीण न्यायालय गठन का विरोध, सोनभद्र में नरसंहार की घटना का विरोध सहित अन्य मांग शामिल है।

Trending Videos
कार्य से विरत रहते हुए अधिवक्ताओं ने सोमवार को विरोध दिवस मनाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों का वाला पत्र जिला जज एवं जिलाधिकारी को भेजा है। अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा एवं महासचिव उदयवीर सिंह वर्मा सहित सभी अधिवक्ता मौजूद थे।