{"_id":"62488fff42518818d07f9ea4","slug":"lawyers-raised-slogans-by-cutting-ruckus-mainpuri-news-agr529020848","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने हंगामा काट कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने हंगामा काट कर की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीवानी परिसर से एक वकील को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में शनिवार की शाम वकीलों ने दीवानी परिसर में हंगामा काटा। बैठक करने के बाद परिसर में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दीवानी परिसर से पुलिस द्वारा वकील को ले जाने के विरोध में डीएम को ज्ञापन देने और सोमवार को बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।
शनिवार की शाम बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में एसोसिएशन के सचिव संतोष यादव राजू ने वकीलों को बताया कि एसोसिएशन के सदस्य प्रदीप कुमार यादव के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार को प्रदीप यादव संबंधित न्यायालय के कार्यालय में जानकारी करने के लिए गए थे इसी दौरान वहां पहुंची पुलिस अभद्रता करते हुए वकील को अपने साथ ले गई है। इसके बाद वकील सभाकक्ष के बाहर निकले और दीवानी परिसर में हंगामा काटा। दीवानी परिसर में घूमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
वकीलों ने निर्णय लिया है कि दीवानी परिसर से वकील के ले जाने के विरोध में एसोसिएशन के सदस्य डीएम और एसपी को ज्ञापन देंगे। सोमवार को एसोसिएशन की बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी। बैठक में शिव कुमार यादव, प्रदीप यादव, जगपाल यादव, धर्मवीर यादव, रोहित कुमार, अनिल कुमार, कमलेश कुमार, जीतू, नरेंद्र कुमार, संतोष सिंह, सतेंद्र कुमार, शीलेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र मौजूद रहे।