फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers protest against former Chief Minister of Jammu and Kashmir Omar Abdullah in Agra

आगरा में उमर अब्दुल्ला के विरोध में प्रदर्शन: राजद्रोह के आरोपी छात्रों का समर्थन करने पर भड़के वकील, फूंका पुतला

Sat, 30 Oct 2021 06:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 06:55 PM IST
सार

आगरा के वकीलों ने राजद्रोह के आरोपी कश्मीरी छात्रों के केस में पैरवी न करने के ऐलान पर किया था। इसके विरोध में उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया था। इस पर वकील भड़क गए। उन्होंने शनिवार को एमजी रोड पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। 

विज्ञापन
Lawyers protest against former Chief Minister of  Jammu and Kashmir Omar Abdullah in Agra
पुतला जलाते आगरा के वकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में राजद्रोह के आरोपी कश्मीरी छात्रों के केस में कानूनी सहायता नहीं करने के अधिवक्ताओं के ऐलान पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और इमरान अली दार ने ट्वीट किया है। इसमें कश्मीरी छात्रों का समर्थन किया गया है। इस पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। एमजी रोड पर दोनों नेताओं के प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

विज्ञापन


युवा अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में आगरा एडवाकेट्स एसोसिएशन, जनपद बार एसोसिएशन, अधिवक्ता सहयोग समिति, भाजपा कानून एवं विधि विषयक विभाग के अधिवक्ता दीवानी में इकट्ठा हुए। इसके बाद आरोपी छात्रों के समर्थन करने वाले कश्मीरी नेताओं के प्रतीकात्मक पुतले बनाए। इनको जूतों की माला पहनाई। इसके बाद दीवानी चौराहे पर भारत माता की प्रतिमा के सामने जला दिया गया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन


पाकिस्तान की जीत पर जश्न का मामला: राजद्रोह के आरोपी कश्मीरी छात्रों का केस नहीं लड़ेंगे आगरा के वकील
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा अधिवक्ता संघ मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा कि आरबीएस कालेज के इंजीनियरिंग संकाय, बिचपुरी में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों ने देश विरोधी गतिविधि की। इस पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। संघ इन छात्र के केस में कानूनी सहायता नहीं करेगा। इस पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और इमरान अली दर का ट्वीट कर समर्थन करना निंदनीय है।

आगरा एडवोकट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि आरोपी कश्मीरी छात्रों का समर्थन करने से अधिवक्ता समाज खिन्न है। प्रदर्शन के दौरान जनपद बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, भाजपा कानून एव विधि विषयक विभाग के महानगर संयोजक एसपी भारद्वाज, उमेश वर्मा, गगन शर्मा, कृपाल सिंह वर्मा, देवेंद्र सिंह, ऋषि कुमार, पंकज पाराशर आदि मौजूद रहे।

जेल पर नहीं पहुंचे कश्मीरी छात्रों के परिजन
टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के आरोपी कश्मीरी छात्र अरशीद यूसुफ, इनायत अल्ताफ शेख और शौकत अहमद गनी की जिला जेल की विशेष बैरक में रखा गया है। उन्हें 28 अक्तूबर को कोर्ट ने जेल भेजा था। शुक्रवार को आरोपी छात्र इनायत के चाचा रियाज आगरा पहुंचे। अन्य दो छात्र के परिजन भी आने वाले थे। मगर, शनिवार को कोई नहीं पहुंचा। परिजन जेल में मुलाकात करने भी नहीं गए।

मुलाकात से पहले दिखानी होगी कोरोना जांच रिपोर्ट
जिला जेल के अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि जेल में मुलाकात कराने से पहले बंदियों के परिजनों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके साथ ही परिजनों को 72 घंटे के अंदर की कोरोना जांच रिपोर्ट भी दिखानी होगी। उधर, आरोपी छात्रों का आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट कराया गया था। इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। विशेष बैरक में बंदियों को विशेष सुरक्षा में रखा गया है। उन पर नजर भी रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed