फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers observed a 'Black Day' against the Agra lathi-charge.

Agra News: आगरा लाठीचार्ज के खिलाफ वकीलों ने मनाया काला दिवस

Tue, 29 Sep 2026 01:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Lawyers observed a 'Black Day' against the Agra lathi-charge.
बाह/ किरावली। 25 साल पहले 26 सितंबर को आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले वकीलों पर हुए लाठीचार्ज में अब तक न्याय न मिलने पर सोमवार को बाह और किरावली के वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर काला दिवस मनाया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन बाह के पूर्व अध्यक्ष हरिओम पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग जायज है। लाठीचार्ज को 25 वर्ष हो गए, लेकिन न्याय नहीं मिला है। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन कर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की। बार के अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान अवध नरायन शर्मा, राजकिशोर गुर्जर, अजय पचौरी, विमल वर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, ब्रह्मचारी, श्याम उपाध्याय, सत्यप्रकाश यादव, राजकुमार भदौरिया, वसीम पठान, दीपक बाथम, धीरेंद्र वर्मा, सुनील शुक्ला आदि रहे। किरावली तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के महासचिव मोरध्वज सिंह इंदौलिया एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक को सौंपा। मौके पर गजेंद्र सिंह इंदौलिया, रामकुमार इंदौलिया, बृजकिशोर बौहरा, मानसिंह वर्मा, भोगीराम वर्मा, महेंद्र सिंह सिसौदिया, नरेंद्र प्रताप सिंह, ताराचंद इंदौलिया, राजवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, मुनेश लवानियां, दिनेश इंदौलिया,नाहर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed