फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers go on strike

अधिवक्ताओं ने की कामबंद हड़ताल

Thu, 09 Sep 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lawyers go on strike
रफ़रोजाबाद ! अधिवक्ताओं की हड़ताल के दौरान बैठक करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद ने न्यायालय परिसर में बने चेंबरों को हटाने के विरोध में बृहस्पतिवार को न्यायालय में कामकाज ठप रखा। अधिवक्ताओं ने दस सितंबर को कार्य बहिष्कार कर दोपहर 12 बजे डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने 11 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करने का भी एलान किया है। निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव एवं महासचिव देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जनपद न्यायालय प्रांगण में बने अधिवक्ताओं को बस्तों को अवैध मानते हुए हटाने के आदेश दिए गए हैं। प्रदेश के 28 जिलों में आदेश जारी किया गया है। इनमें फिरोजाबाद भी शामिल है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि दस सितंबर को जनपद न्यायालय में सभी अधिवक्ता कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

महासचिव देवेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि दस सितंबर को दोपहर 12 बजे डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता विरोध में 11 सितंबर को न्यायालय प्रांगण में प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने वालों में सत्यप्रकाश सिंह यादव एडवोकेट, धर्म सिंह यादव एडवोकेट, आरिफ खान एडवोकेट, उदयवीर सिंह यादव, संजय प्रताप सिंह जादौन, त्रिभुवननाथ यादव, रविंद्र सिंह यादव, अजय कुमार राही, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, आलिया रफत सादमा, शिव प्रताप सिंह जादौन, घनश्याम यादव, मोहन शर्मा, वकील खान, शिवनारायन यादव, सुरेश यादव आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed