फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers' data will now be online

वकीलों का डाटा अब होगा ऑनलाइन

Thu, 14 Oct 2021 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' data will now be online
मैनपुरी। दीवानी न्यायालय में वकालत करने वाले वकीलों का डाटा अब ऑनलाइन होगा। दीवानी न्यायालय के नोडल अधिकारी (कंप्यूटर) ने इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में वकालत करने वाले सभी वकीलों से स्वयं डाटा जमा कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय में 800 से ज्यादा वकील हैं जो मैनपुरी बार एसोसिएशन के सदस्य भी हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दो दिन पहले जिला जज को ज्ञापन देकर अपंजीकृत लोगों द्वारा की जाने वाली वकालत पर रोक लगाने की मंाग की थी। इसके बाद नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार (स्पेशल जज-एससी एसटी एक्ट) ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि दीवानी न्यायालय में वकालत करने वाले वकीलों का डाटा ऑनलाइन कराया जाए। जिसके लिए एक प्रारूप निर्धारित किया गया है। आवेदन करने वाले को प्रारूप में अपना नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, बार काउंसिल से पंजीकरण होने के बाद जारी की गई पंजीकरण संख्या के अलावा मेल आईडी जमा करनी है। वकीलों द्वारा जमा किया जाने वाला डाटा दीवानी के कंप्यूटर में दर्ज किया जाएगा। जिसके लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव से पहल करके वकीलों का डाटा अतिशीघ्र जमा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed