{"_id":"6911f6f04186ab7e430d57f1","slug":"lawyer-accused-of-assaulting-a-girl-sent-to-jail-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से घिनाैना काम...छत से कूदने पर आरोपी अधिवक्ता के टूट गए दोनों पैर, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से घिनाैना काम...छत से कूदने पर आरोपी अधिवक्ता के टूट गए दोनों पैर, भेजा जेल
Mon, 10 Nov 2025 08:00 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:00 PM IST
सार
अधिवक्ता ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। युवती परेशान थी इसलिए मिलने के लिए राजी हो गई। आरोपी अधिवक्ता युवती को कार से कुबेरपुर ले गया। फिर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी अधिवक्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को समझौता करने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी अधिवक्ता को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। वह पुलिस के पहुंचने पर गिरफ्तारी के डर से पड़ोसी की छत से कूद गया था। इससे दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा था।
एसपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि औरैया निवासी पीड़िता ने शुक्रवार को थाना एकता में केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि वर्ष 2022 में उन्होंने थाना एत्मादपुर में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को वह सुनवाई के लिए आई थीं।
इसी मामले में आरोपियों के अधिवक्ता ट्रांस यमुना फेज-2 निवासी जितेंद्र सिंह ने संपर्क कर कहा कि वह समझौता करा देगा। उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया। युवती परेशान थी इसलिए मिलने के लिए राजी हो गई। आरोपी अधिवक्ता जितेंद्र सिंह युवती को कार से कुबेरपुर ले गया। रास्ते में पीड़िता को बियर पिला दी। समझौते की बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
पीड़िता घर वापस जाना चाहती थी, लेकिन रात होने की वजह से अधिवक्ता ने उसे एकता थाना क्षेत्र स्थित शिल्पग्राम के पास होटल में ठहरा दिया। पीड़िता का आराेप है कि वहां अधिवक्ता रात में खाना खिलाने के बहाने पहुंच गया। दुष्कर्म किया। उसे बाहर नहीं जाने दिया। रात में वह पानी पीने के बहाने कमरे से निकल पाई। उसने पुलिस की मदद ली।
केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी के घर दबिश के लिए गई थी। आरोपी पकड़े जाने के डर से पड़ोसी की छत से नीचे कूद गया। उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस गिरफ्तार कर एसएन इमरजेंसी ले गई। उपचार के दौरान की अस्पताल में रिमांड ली गई। अब कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।