{"_id":"611aa70a8ebc3e42e42075ca","slug":"lawsuits-filed-against-traders-in-lockdown-should-be-withdrawn-kasganj-news-agr5039543150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मृतक व्यापारियों को दिया जाए ़10 लाख मुआबजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मृतक व्यापारियों को दिया जाए ़10 लाख मुआबजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। व्यापारी कल्याण बोर्ड क ेअध्यक्ष रविकांत गर्ग के जिला मुख्यालय पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। व्यापारी अमित पल्तान के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। कहा कि लॉकडाउन में जिन व्यापारियों पर मुक़दमे दर्ज हुए है उन्हें तुरंत वापस लिया जाए। अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं को शासन के समक्ष रखकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
व्यापारी नेताओं ने कोरोना के कारण जिन व्यापारियों की मौत हुई है ऐसे रजिस्टर्ड व्यापारियों के परिजनों को दस लाख रुपये एवं अनरजिस्टर्ड व्यापारियों को परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजे की मांग रखी। कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा व्यापारियों को हॉलमार्क का माल बेचने का नियम बनाया है लेकिन अभी तक जिला मुख्यालय पर लैब की व्यवस्था नहीं है। हर जिला मुख्यालय पर हॉलमार्क लगाने की व्यवस्था की जाए, तब तक व्यापारियों को बिना हॉलमार्क के माल बेचने की अनुमति दी जाए। व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस दिलाए जाएं। व्यापार बंधु की बैठक प्रतिमाह हो।
किसानों से सरकारी गल्ले की खरीद मंडी परिसर के बाहर हो। मांग रखी जो व्यापारी देश में सर्वाधिक आयकर व जीएसटी दे उन्हें राज्यसभा और जो प्रदेश में सर्वाधिक कर दें उन्हें विधान परिषद में मनोनीत किया जाए। व्यापारी कल्याण बोर्ड के स्थान पर व्यापारी कल्याण आयोग बनाया जाए। इस अवसर पर अनिल माहेश्वरी, जितेंद्र वार्ष्णेय, संजय पल्तानी, अनुरुद्ध पल्तानी, किशोर अग्रवाल, दीपक सिंघल, अश्वनी चतुर्वेदी, कबीर प्रताप सिंह, गुंजन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, तरुण माहेश्वरी, मनोज वर्मा, कृष्णमुरारी दरगर, उत्कर्ष डांगरा मौजूद रहे।