{"_id":"5afb152a4f1c1bd8408b5a6f","slug":"law-students-protest-against-agra-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से पहले आगरा कॉलेज के गेट पर तालाबंदी, लॉ स्टूडेंट्स ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से पहले आगरा कॉलेज के गेट पर तालाबंदी, लॉ स्टूडेंट्स ने किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 15 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
लॉ स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विधि की परीक्षाएं मंगलवार से 14 नोडल सेंटर्स पर शुरू हुई। दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से पूर्व विधि के छात्रों ने आगरा कॉलेज के विधि संकाय (परीक्षा केंद्र) के गेट पर ताला जड़ दिया।
परीक्षा से 10 मिनट पूर्व पुलिस ने गेट खुलवाया। छात्रों का आरोप था कि एक्स और पुनर्परीक्षा के फार्म नहीं भरे जा सके। पिछले कई दिनों से एक्स स्टूडेंट पुनर्परीक्षा में शामिल कराए जाने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से कर रहे थे।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा गया कि यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। यह स्पष्ट किया कि एक्स स्टूडेंट, एक्स के रूप में ही परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

पुनर्परीक्षा की मांग कर रहे बड़ी संख्या में छात्रों ने आखिरी समय में एक्स स्टूडेंट के रूप में फार्म भरा। इनको प्रवेश पत्र जारी नहीं हो सके। अंडरटेकिंग लेकर परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल कराने की अनुमति दी गई।
विधि के छात्रों का कहना था कि एक्स वालों को पुनर्परीक्षा में शामिल किया जाता रहा है। एक झटके में नियम बदल दिया गया। इसका नोटिफिकेशन कालेजों के पास नहीं है।
एक्स और पुनर्परीक्षा वाले विद्यार्थियों का फार्म नहीं भरा जा सका है। छात्रों ने करीब डेढ़ घंटे आगरा कॉलेज के विधि संकाय के गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने गेट खुलवाया तो परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए अंदर गए।