Agra News: तीन नए थाने खुलने से बेहतर होगी कानून व्यवस्था, जानिए बीते साल की उपलब्धियां
आगरा कमिश्नरेट बनने के बाद पुलिस आयुक्त की तैनाती हुई। एक अपर पुलिस आयुक्त और दो सहायक पुलिस आयुक्त भी मिले। तीन नए थाने भी खुलने वाले हैं। लोगों को उम्मीद है कि इससे नए साल में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2022 के जाते-जाते आगरा को पुलिस कमिश्नरेट का तोहफा मिला। पहले पुलिस आयुक्त की तैनाती हुई। अपर पुलिस आयुक्त भी बने। दो नए सर्किल बासौनी और सैंया बन गए। तीन नए थाने ट्रांसयमुना, किरावली और बनने वाले हैं। नए थानों से तीन लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा। वहीं जिले में 300 सिपाही, 100 हेड कांस्टेबल, 100 एसआई और 10 निरीक्षक मिले हैं। इनकी आमद भी शुरू हो गई है। अपर पुलिस आयुक्त के अलावा दो एसीपी की वृद्धि हुई है। अभी और एसीपी आने वाले हैं। इसके साथ ही पुलिस को 70 गाड़ियां मिलने की उम्मीद है। इससे कानून व्यवस्था में सुधार होगा। पेश है आशीष शर्मा की रिपोर्ट...
पर्यटक सुरक्षा पर भी जोर
पर्यटकों की सुरक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। फतेहपुर सीकरी में पर्यटन थाना बनाने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा सिकंदरा और आगरा किला पर आउट पोस्ट बनाने का प्रस्ताव है। ताजमहल पर आउट पोस्ट को और प्रभावी किया जाना है।
उपलब्धियां
- 26 नवंबर 2022 को आगरा को कमिश्नरेट का तोहफा मिला। पुलिस आयुक्त के रूप में पहली तैनाती डॉ. प्रीतिंदर सिंह की हुई।
- आगरा को तीन थानों का तोहफा मिला। इनमें ट्रांसयमुना कॉलोनी, किरावली और बमरौली कटारा थाने प्रस्ताव पास हो गया।
- पुलिस ने अपहरण की दो घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई की। शाहगंज और एत्माद्दौला से अगवा बालकों को सकुशल मुक्त करा लिया। दोनों ही मामले चर्चित रहे।
- पुलिस ने नकली इंजन ऑयल और शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की। गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति को जब्त किया।
- अवैध खनन के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया गया। 106 मुकदमे दर्ज हुए। 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उम्मीदें
- शहर को जाम से मुक्ति मिले। आगरा के पहले पुलिस आयुक्त ने यातायात व्यवस्था में सुधार को अपनी पहली प्राथमिकता बताया था।
- शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लग जाए। इसके लिए प्रभावी गश्त होनी चाहिए। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ करे।
- पुलिस पब्लिक फ्रेंडली बने, जिससे पीड़ितों को थाने जाने में डर नहीं लगे। उन्हें अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए भटकना नहीं पड़े।
- ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को अच्छा अनुभव हो। लपकों पर प्रभावी अंकुश लग जाए, जिससे वो पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी नहीं कर सकें।
- अपराध में कमी आए। अपराधी जेल में हों, जिससे लोग भय मुक्त माहौल में जीवन यापन कर सकें। इसके लिए पुलिस को एक्टिवा होना होगा।
बाइकर्स गैंग की गिरफ्तारी की चुनौती
- शहर में बाइकर्स गैंग सक्रिय है। पुलिस एक गैंग को पकड़ती है। दूसरा गैंग वारदात को अंजाम दे डालता है। बदमाशों के झपट्टे में महिलाएं घायल हो गईं। लोगों में दहशत का माहौल बना। पुलिस को बदमाशों को पकड़ने में चुनौती का सामना करना पड़ा।
- 19 जनवरी को बमरौली अहीर मार्ग पर बदमाशों ने 200 किलोग्राम चांदी लूटी थी। इस घटना के बाद पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठे। एसओजी सहित कई टीम गठित की गईं। दस दिन बाद पुलिसा ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- पुलिसकर्मी बनकर टप्पेबाजी करने वाला गैंग पुलिस के चुनौती बना। इसके लिए पुलिस की टीम लगीं। ईरानी गैंग के छह सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
- इरादतनगर से व्यापारी का नौ साल का बेटा 23 जनवरी को अगवा कर लिया गया। फिरौती भी मांगी गई। पुलिस की टीम लगीं। 26 दिन बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- जयपुर हाउस स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में एक करोड़ की चोरी व्यापारी के घर में हुई थी। अजमेर के गैंग ने वारदात को अंजाम दिया। खुलासे में पुलिस को काफी समय लगा।
- 22 जुलाई को रावत पाड़ा में कूरियर कंपनी में डकैती पड़ी थी। बदमाश 40 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। पुलिस ने बदमाशों को एक-एक करके गिरफ्तार किया।
- 2 जुलाई को पिनाहट के मोहल्ला मार में गल्ला व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा गुप्ता की हत्या कर लूट। पुलिस ने कई दिन बाद घटना का खुलासा किया।
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि आगरा कमिश्नरेट में अधिकारियों की तैनाती हो गई है। तीन नए थाने खोले जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ गई है। कानून व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। पर्यटकों को अच्छा माहौल देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।