फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Law and order has collapsed under the BJP government.

Agra News: भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त

Sun, 02 Nov 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Law and order has collapsed under the BJP government.
फोटो 15 किशनी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। संवाद
किशनी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रविवार को किशनी पहुंचे। निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद स्कूल में एमएलसी चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। आए दिन लोगों की हत्या हो रही हैं। एमएलसी चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाएं।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अखिलेश यादव पर दिए बयान पर कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बिहार में दुलारचंद यादव की हत्या पर उन्होंने कहा कि बीजेपी का बिहार ही नहीं पूरे देश में कुशासन है। उत्तर प्रदेश में भी कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। कानून व्यवस्था के नाम पर ईमानदार लोगों की हत्या हो रही हैं। गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय को धरातल पर पूरे देश में लाने के लिए इंडिया एलायंस के साथ गंठबंधन में है।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष पहाड़पुर, समान में भगवती जागरण में शामिल हुए। इस मौके पर विधायक ब्रजेश कठेरिया, सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव, सपा नगर अध्यक्ष मुकुल यादव, जिला पंचायत सदस्य अमित कठेरिया, गौरव दयाल वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed